एक्सप्लोरर

यूपी निकाय चुनाव 2017: आज आएगा योगी की पहली परीक्षा का रिजल्ट, पास होंगे या फेल?

एक बड़ा सवाल ये भी है कि क्या यूपी के निकाय चुनाव परिणामों का असर गुजरात के चुनावों पर पड़ेगा? राजनीति के जानकार मानते हैं कि एक चुनाव के परिणाम, दूसरे चुनाव को प्रभावित करते ही हैं.

नई दिल्ली: आज देश के सबसे बड़े राज्यों में से एक यूपी में हुए निकाय चुनाव के नतीजे आएंगे. सूबे में लोग इस बात को लेकर चर्चा गर्म है कि आखिर इन चुनावों में बाजी किस पार्टी के हाथ में रहने वाली है. हर शहर के हर चौराहे पर, हर नुक्कड़ पर चर्चा इसी बात की है. इसके साथ ही सोशल मीडिया में बातें भी इसी मुद्दे पर हो रही हैं. वहीं राजनीति के जानकार मानते हैं कि एक चुनाव के परिणाम, दूसरे चुनाव को प्रभावित करते ही हैं. अगर बीजेपी यूपी के निकाय चुनाव में जीत दर्ज कराती है तो गुजरात चुनावों में उसे इस बात का फायदा मिल सकता है.

नतीजे बताएंगे क्या है जनता का मूड

यूपी के इन चुनावों के लिए समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, कांग्रेस, आप और बीजेपी ने भरपूर जोर लगाया. नोटबंदी, जीएसटी को लेकर विपक्ष के निशाने पर रही बीजेपी कहां रहेगी ये भी देखने वाली बात होगी और साथ ही निगाहें इस पर भी रहेंगी कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कहां रहने वाली हैं. एसपी, बीएसपी जो कभी इस मैदान के सबसे बड़े लड़ैया के तौर पर पहचाने जाते थे उनकी पोजीशन भी गौरतलब रहेगी.

योगी सरकार के काम पर लगेगी मुहर?

विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ के हाथ में सत्ता सौंपी थीं. योगी आदित्यनाथ तभी से लगातार चर्चा में बने हुए हैं. उनका दावा है कि विकास बहुत हुआ है लेकिन विरोधियों का आरोप है कि सिर्फ रंग भगवा हुआ है. गाड़ी की सीटों से लेकर सरकारी बसों और ऑफिसों तक को भगवा रंग से रंग दिया गया है. योगी का दावा है कि अपराधी दूसरे प्रदेशों की जेलों में पनाह ले रहे हैं लेकिन रोजाना जारी होने वाले अपराध के आंकडे कुछ और कहानी कह रहे हैं. देखना होगा कि जनता योगी आदित्यनाथ पर भरोसा दिखाएगी? उनके कामों पर मुहर लगाएगी? या फिर निकाय चुनावों के परिणामों की कहानी कुछ और रंग लाएगी?

गुजरात चुनावों पर भी हो सकता है असर

एक बड़ा सवाल ये भी है कि क्या यूपी के निकाय चुनाव परिणामों का असर गुजरात के चुनावों पर पड़ेगा? राजनीति के जानकार मानते हैं कि एक चुनाव के परिणाम, दूसरे चुनाव को प्रभावित करते ही हैं. अगर बीजेपी यूपी के निकाय चुनाव में जीत दर्ज कराती है तो गुजरात चुनावों में उसे इस बात का फायदा मिल सकता है. लेकिन अगर बाजी उसके हाथ नहीं आई तो गुजरात चुनावों के नतीजों पर भी फर्क पड़ सकता है. शायद यही कारण है कि बीजेपी के तमाम कद्दावर नेता गुजरात में पसीना बहा रहे हैं और योगी सरकार के मंत्रियों ने भी निकाय चुनाव के लिए जम कर पसीना बहाया है.

मोदी सरकार के तीन साल कसौटी पर?

कसौटी पर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के तीन साल भी हैं. देश ने बहुत उम्मीदों के साथ बागडोर उन्हें दी थी. अब तीन साल के बाद विरोधी इस सरकार को सूट-बूट की सरकार बता रहे हैं और पीएम खुद को प्रधानसेवक. तीन साल के बाद विपक्ष गले मिलने की नीति पर सवाल उठा रहा है तो सरकार हर सवाल का तोड़ और प्रतिप्रश्न भी उठा रही है. बीजेपी, कांग्रेस मुक्त भारत चाह रही है तो कांग्रेस, बीजेपी विरोधियों को एक करना चाह रही है. गौरक्षा से लेकर लव जेहाद तक पर सवाल हो रहे हैं और जनता इंतजार करती है पहले वोटिंग की तारीखों का और फिर नतीजों का. इस बार भी देखना ये होगा कि क्या जनता ने मोदी सरकार के तीन सालों पर मुहर लगाई है?

देशभर की निगाहें नतीजों पर टिकीं

हिमाचल प्रदेश के नतीजे भी ज्यादा दूर नहीं हैं और गुजरात में भी सियासी पारा चढ़ा हुआ है, ऐसे में यूपी पर सभी की निगाहें हैं कि यूपी के पिटारे से आखिर क्या निकलने वाला है. देश भर की मीडिया, सोशल मीडिया और राजनीतिक चिंतकों के बीच इसी बात पर चर्चा हो रही है कि आखिर कौन होगा विजेता? यूपी के निकाय चुनावों के परिणाम क्या रंग दिखाएंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'
राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'
'अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा', NEET छात्र ने तैयारी के बीच दी जान
'अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा', NEET छात्र ने तैयारी के बीच दी जान
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
सौरव गांगुली स्टाइल में सेलिब्रेशन, लॉर्ड्स की बालकनी में टीम इंडिया ने उतारी शर्ट
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Embed widget