एक्सप्लोरर

यूपीः बीजेपी के खिलाफ विपक्ष में बनी बात, SP लड़ेगी दोनों उपचुनाव

पश्चिमी यूपी के कैराना में लोकसभा का और नूरपुर में विधानसभा का उपचुनाव हो रहा है.

नई दिल्लीः यूपी के दोनों उपचुनाव समाजवादी पार्टी ही लड़ेगी. अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद आरएलडी नेता जयंत चौधरी भी मान गए. दोनों नेताओं की लखनऊ में भेंट हुई. कांग्रेस चाहती थी कि कैराना से जयंत चौधरी चुनाव लड़ें. लेकिन अखिलेश इसके लिए तैयार नहीं हुए. साझा विपक्ष के लिए कांग्रेस ने ये ज़िद छोड़ दी. मायावती तो पहले ही उपचुनाव न लड़ने का फ़ैसला कर चुकी हैं. आरएलडी कभी भी भरोसे का साथी नहीं रहा है.

पश्चिमी यूपी के कैराना में लोकसभा का और नूरपुर में विधानसभा का उपचुनाव हो रहा है. बीजेपी नेता हुकुम सिंह की मौत से कैराना की सीट ख़ाली हुई है. खबर है कि उनकी बेटी मृगांका सिंह को पार्टी टिकट दे सकती है. लेकिन पेंच इस बात को लेकर था कि क्या विपक्ष एकजुट रहेगा? शुरुआती बयानबाज़ी के बाद बीजेपी को रोकने के लिए ऐसा ही हुआ. समाजवादी पार्टी ही कैराना से लड़ेगी. अब सिर्फ़ उम्मीदवार के नाम का एलान होना बाकी है. पार्टी ने मुस्लिम चेहरे पर क़िस्मत आज़माने का मन बनाया है. तो ऐसे में तबस्सुम हसन का नंबर आ सकता है. उनके बेटे नाहिद कैराना से विधायक हैं.

कैराना में मुसलमानों का दबदबा रहा है. 17 लाख में से 5 लाख से भी अधिक मुस्लिम वोटर हैं. क़रीब 4 लाख पिछड़ी जाति के लोग हैं. 3 लाख के आसपास दलित वोटर हैं. जाट वोटरों की संख्या भी 2 लाख के क़रीब है. कैराना लोकसभा में विधानसभा की 5 सीटें आती हैं. शामली, कैराना और थानाभवन तो शामली जिले में हैं. सहारनपुर जिले से नकुड और गंगोह भी कैराना में ही पड़ते हैं.

बीएसपी के समर्थन से एसपी ने दो महीने पहले हुए दोनों लोकसभा उपचुनाव जीत लिए. गोरखपुर और फूलपुर सीट पर बीजेपी हार गई. सीएम योगी आदित्यनाथ के इस्तीफ़े से गोरखपुर और डिप्टी सीएम केशव मौर्य के इस्तीफ़े से फूलपुर सीट ख़ाली हुई थी. कांग्रेस ने दोनों जगहों पर अपने उम्मीदवार उतारे. लेकिन ज़मानत तक नहीं बचा पाये. बीजेपी को रोकने के लिए इस बार एसपी, बीएसपी, कांग्रेस और आरएलडी ने हाथ तो नहीं मन मिला लिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Student Protest Live: रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
Live: रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'
कांवड़ियों पर साजिद रशीदी के बयान पर मंत्री जयवीर सिंह का पलटवार, 'मुगलिया सोच वाले...'
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
कल मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, प्रशासन ने तेज की तैयारियां
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget