एक्सप्लोरर

यूपी बोर्ड परीक्षा: 146 मेधावी छात्रों को कल सम्मानित करेंगे सीएम योगी

146 मेधावी विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपए का चेक, एक टैबलेट, मेडल और प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा. वहीं जिले स्तर पर कुल 1563 मेधावी छात्रों को 21 हजार रुपए, एक टैबलेट और मेडल दिया जाएगा.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साल 2018 के हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के राज्य और जिले स्तर के मेधावी छात्रों को सम्मानित करेंगे. 146 मेधावी विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपए का चेक, एक टैबलेट, मेडल और प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा. वहीं जिले स्तर पर कुल 1563 मेधावी छात्रों को 21 हजार रुपए, एक टैबलेट और मेडल दिया जाएगा. छात्रों को सम्मानित करने की घोषणा   सीएम योगी ने परीक्षा के पहले की थी. छात्रों के साथ प्रधानाचार्यों को भी किया जाएगा सम्मानित लखनऊ की राम मनोहर लोहिया ला यूनिवर्सिटी में सम्मान समारोह मंगलवार को 10 बजे से शुरू होगा.जिसमें यूपी बोर्ड में हाईस्कूल के 55, इंटरमीडिएट के 42, CBSE के इंटरमीडिएट के 11 ICSE और ISE बोर्ड के हाईस्कूल के 16 और इंटरमीडिएट के 22 छात्र सम्मानित किए जाएंगे. इसके अलावा प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले मेधावी छात्रों के 11 प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित किया जाएगा. बता दें कि बोर्ड के इम्तहान इस बार छह फरवरी से शुरू होकर बारह मार्च तक चले थे. पहली बार इम्तहान और कापियां जांचने का काम सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में किया गया था. इम्तहान के दौरान इस बार डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने खुद कई सेंटर्स पर छापेमारी की थी. इस बार सभी सेंटर्स पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे. इम्तहान उन्ही कमरों में कराए गए, जिनमे सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे. इसी तरह कापियां जांचने का काम भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुआ था. यह पहला मौका है जब यूपी बोर्ड के नतीजे अप्रैल महीने में ही घोषित हुए. इस बार दसवीं और बारहवीं क्लास की मेरिट में टॉप टेन स्थान पर रहने वाले स्टूडेंट्स की कापियां सार्वजनिक करने का फैसला लिया गया है. मेरिट में आने वाले स्टूडेंट्स की कापियां इंटरनेट के जरिए सार्वजनिक की जाएंगी. 10वीं में जहां 75 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए वहीं 12वीं में 72 फीसदी स्टूडेंट्स उत्तीर्ण घोषित किए गए. नतीजे बोर्ड के हेडक्वार्टर इलाहाबाद से जारी किए गए थे. आपको बता दें कि इस साल 60 लाख से ज़्यादा छात्र 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे. 10वीं क्लास के तकरीबन 37 लाख और 12वीं क्लास के 29 लाख से ज़्यादा छात्रों ने एग्जाम दिया था. सरकइस साल नकल पर सख्ती के चलते 11 लाख 32 हजार छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
केदारनाथ यात्रा पर बारिश की मार, बोल्डर गिरने से 6 घंटे रुका पैदल मार्ग
Jammu Kashmir News: इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
इंजीनियर रशीद को संसद जाने की इजाजत, पार्टी ने कोर्ट के फैसले को बताया 'जनादेश की जीत'
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
मुंबई: पुलिस की बड़ी चूक, 'गिरफ्तारी का आधार' न बताने पर आरोपी सौतेले पिता को मिली जमानत
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget