एक्सप्लोरर

यूपी: हरदोई से सांसद अंशुल वर्मा ने दिया बीजेपी से इस्तीफा, टिकट कटने से थे नाराज

सांसद अंशुल वर्मा ने बीजेपी के कैंपेन मैं भी चौकीदार पर तंज कसते हुए बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में तैनात चौकीदार को अपना इस्तीफा सौंपा. हरदोई से अंशुल वर्मा का टिकट काटकर जय प्रकाश रावत को उम्मीदवार बनाया गया है.

नई दिल्ली: बीजेपी की लिस्‍ट में चल रहा जोड़-तोड़ बीजेपी सांसदों को रास नहीं आ रहा है. इसी कड़ी में हरदोई से बीजेपी सांसद अंशुल वर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. अंशुल टिकट कटने के बाद से ही बगावती तेवर में नजर आ रहे थे. सांसद ने  बीजेपी  के कैंपेन ''मैं भी चौकीदार'' पर तंज कसते हुए बीजेपी के प्रदेश कार्यालय में तैनात चौकीदार को अपना इस्तीफा सौंपा. हरदोई से अंशुल वर्मा का टिकट काटकर जय प्रकाश रावत को उम्मीदवार बनाया गया है.

गार्ड को इस्तीफा सौंपने पर उन्होंने कहा कि मुझे असली चौकीदार को ही अपना इस्तीफा सौंपना ठीक लगा.

बता दें कि गोरखपुर-बस्‍ती मंडल की नौ सीटों पर भी कमोबेश ऐसा ही हाल रहा है. छह सीटों पर तो बीजेपी ने पत्‍ते खोल दिए हैं. लेकिन, वीआईपी कही जाने वाली गोरखपुर, जूताकांड से सियासत गर्माने वाली संतकबीरनगर और देवरिया सीट पर भाजपा ने पत्‍ते नहीं खोले हैं. वहीं कुशीनगर सीट से सिटिंग एमपी का टिकट कट गया है. बांसगांव और बस्‍ती सीट पर भी सिटिंग एमपी पर तलवार लटक रही थी. लेकिन, उन्‍हें जीवनदान मिल गया है.

ऐसा ही हाल बस्‍ती लोकसभा सीट का भी है. माना जा रहा था कि वर्तमान सांसद हरीश द्विवेदी का इस बार टिकट कट जाएगा. क्‍योंकि स्‍थानीय स्‍तर पर नेताओं और जनता में उन्‍हें लेकर खासी नाराजगी भी रही है. लेकिन, संतकबीनगर में जूता कांड की सुर्खियों में भाजपा की साख को बट्टा लगने के कारण बस्‍ती सीट पर दूसरे उम्‍मीदवार को उतारने का रिस्‍क बीजेपी को लेना ठीक नहीं लगा. यही वजह है कि सीट जाने के डर से एक बार फिर सिटिंग एमपी हरीश द्विवेदी पर बीजेपी ने दांव लगाया है.

सियासी जूताकांड से राष्‍ट्रीय सुर्खियों में आने वाली संत‍कबीरनगर सीट पर संशय की तलवार लटक रही है. गोरखपुर की तरह यहां के भी उम्‍मीदवार के नाम की घोषणा शीर्ष नेतृत्‍व ने अभी नहीं की है. उसका कारण भी साफ है. जूताकांड में बीजेपी की इतनी किरकिरी कर दी है कि सांसद शरद त्रिपाठी का विकल्‍प खोजा जा रहा है. माना जा रहा है कि उनके पिता रमापति राम त्रिपाठी पर इस बार बीजेपी दांव आजमा सकती है. क्‍योंकि वे बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता भी हैं. इसके साथ ही उनकी छवि भी साफ-सुथरी है. यही वजह है कि उन्‍हें मैदान में उतारकर बीजेपी शीर्ष नेतृत्‍व डैमेज कंट्रोल की रणनीति आजमा सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
सोनम वांगचुक का जिक्र कर शरद पवार गुट का बड़ा बयान, 'ये अनशन इतने दिन नहीं चलता लेकिन...'
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
यूपी में बाढ़-सूखे पर CM योगी का सख्त निर्देश, राहत कार्यों में न हो देरी, 24x7 रहें मुस्तैद
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'
CJP के प्रदर्शन पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले बोले, 'सिस्टम में कभी-कभी...'

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget