एक्सप्लोरर

महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने मायावती पर साधा निशाना, कहा- 'तिलक-तराजू और तलवार' नारा देने वाले न दें नसीहत

महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा कि आज जो दलितों-वंचितों की चिंता का घड़ियाली नाटक कर बीजेपी सरकारों पर सवाल खड़े कर रहे हैं, उनके घर की दहलीज के आगे जूता-चप्पल पहनकर प्रवेश करने पर मनाही है.

लखनऊ: बीजेपी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि बंद कमरों में बैठ महज अपने परिवार की चिंता में व्यस्त रहकर अवसरवादी गठबंधनों का ताना-बाना बुनने वाले लोगों के मुंह से गरीबों की चिंता हास्यास्पद लगती है.

पाण्डेय ने कहा, ‘‘मोदी-योगी सरकार आजादी के कई दशकों के बाद भी सुविधाओं से वंचित पिछड़ों, वंचितों, दलितों और गरीबों को मुख्य धारा में ला रही है. उज्ज्वला योजना के अंतर्गत करोड़ों माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति दिलाकर उनके आत्मसम्मान और अच्छे स्वास्थ्य का मार्ग प्रशस्त किया गया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन गरीबों- दलितों के नाम पर राजनीति का दिखावा कर सदैव दौलत की चिंता में ही व्यस्त रहने वाली बीएसपी प्रमुख को यह सब नहीं दिखता है.’’ पाण्डेय ने कहा, 'तिलक-तराजू और तलवार ... जैसे नारों के सहारे अपनी सियासत को बढ़ाने की कोशिश करने वाले लोग बीजेपी सरकारों को नसीहत न दें.' दरअसल मायावती ने घरेलू और कमर्शियल दोनों ही गैस सिलेण्डरों के मूल्य में बढ़ोतरी के लिए बीजेपी की केन्द्र सरकार की आलोचना की है.

मायावती ने कहा कि ऐसा करके बीजेपी अपनी देशभक्ति और राष्ट्रवाद का नया नमूना पेश कर रही है, जिससे देश के ग़रीबों और आम लोगों के हित बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं.

पाण्डेय ने कहा कि बीजेपी सरकार ‘सबका साथ-सबका विकास’ की नीति पर काम करते हुए जनकल्याण के काम कर रही है. बीजेपी ने ही पहल कर देश के सर्वोच्च स्थान पर दलित वर्ग के व्यक्ति को सम्मानपूर्वक पहुंचाने का मार्ग प्रशस्त किया. उन्होंने कहा कि आज जो दलितों-वंचितों की चिंता का घड़ियाली नाटक कर बीजेपी सरकारों पर सवाल खड़े कर रहे हैं, उनके घर की दहलीज के आगे जूता-चप्पल पहनकर प्रवेश करने पर मनाही है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने असम के राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के मुद्दे पर बीएसपी सुप्रीमो के बयान की निंदा करते हुए कहा कि देश के सवा सौ करोड़ गरीब, मजदूर, किसान और नौजवानों को बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ जोड़ने का प्रयास कर रही मायावती को पहले असम के लोगों के मानवधिकारों की चिंता करनी चाहिए.

पाण्डेय ने कहा, 'देश की सुरक्षा, देश की सीमाओं की सुरक्षा और अपने नागरिकों का हित हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'
अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget