एक्सप्लोरर

रैली में फिल्म अभिनेता को देखने के लिए भिड़े बसपा-रालोद कार्यकर्ता, जमकर किया पथराव

लखनऊ: चुनाव मैदान में नेताओं के बीच जुबानी जंग तो देखने को मिल रही है. वहीं पार्टी के कार्यकर्ता मरने मारने पर भी आमदा है. मुरादाबाद की कांठ विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान खूब हंगामा हुआ. प्रचार में लाई गयीं फेरारी, बीएमडब्लू, जगुआर, ऑडी जैसी लग्जरी गाड़ियों को तोड़ दिया गया. इसके अलावा उन लोगों की गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया जो वहां से गुजर रहे थे. रोड शो में बी एम डब्लू, ऑडी, फ़रारी, मर्सेडीज़ और जैगुआर  दरअसल यह हंगामे की घटना मुरादाबाद की कांठ विधानसभा इलाके की हैं. यहां बसपा उम्मीदवार हाजी नासिर कुरैशी के लिए फिल्म अभिनेता आफताब शिवदासानी और उपेन पटेल रोड शो कर रहे थे. इस रोड शो में नासिर क़ुरैशी के बेटे आमिर क़ुरैशी ने अपनी 2 दर्जन से ज़्यादा लग्ज़री गाड़ियां, बी एम डब्लू, ऑडी, फ़रारी , मर्सेडीज़ और जैगुआर लगायी हुई थीं. रैली में फिल्म अभिनेता को देखने के लिए भिड़े बसपा-रालोद कार्यकर्ता, जमकर किया पथराव आपस में भिड़े बसपा और आरएलडी कार्यकर्ता  नासिर कुरैशी का रोड शो मुरादाबाद-हरिद्वार रोड पर पहुंचा. जहां आरएलडी नेता जयंत चौधरी अपने उम्मीदवार आफाक अली खां के लिए जनसभा कर रहे थे. आफताब और उपेन पटेल रोड करते हुए वहां पहुंचे तो आरएलडी की सभा में मौजूद लोग सभा को छोड़कर फिल्म स्टार्स को देखने के लिए सड़क पर चले गए. फिर क्या था आरएलडी समर्थक भड़क गए और पथराव शुरू कर दिया. रैली में फिल्म अभिनेता को देखने के लिए भिड़े बसपा-रालोद कार्यकर्ता, जमकर किया पथराव पुलिस कर रही है मामले की जांच हंगामा इतना बढ़ गया कि आफताब शिवदासानी और उपेन पटेल को किसी तरह गाड़ी में छुपकर निकलना पड़ा. यही नहीं पथराव में उन लोगो की गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया जो किसी भी राजनीतिक पार्टी से नहीं थे. यानि इस हंगामें में उन गाड़ियों को भी निशाना बनाया गया जो कांठ हाइवे से गुज़र रहे थे. पुलिस का कहना है कि वो मामले की जांच कर रहे हैं. नासिर कुरैशी के पास है 38 करोड़ 47 लाख की संपत्ति  मोहम्मद हाजी नासिर कुरैशी मुरादाबाद के बड़े मीट कारोबारी हैं. नासिर कुरैशी कांठ विधानसभा सीट से बीएसपी के उम्मीदवार भी हैं. इन्होंने अपने पास 38 करोड़ 47 लाख रुपए से ज्यादा की संपत्ति होने की घोषणा की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आर.के.सिन्हा और शिवराज सिंह चौहान की मां का निधन, CM योगी ने जताया शोक
आर.के.सिन्हा और शिवराज सिंह चौहान की मां का निधन, CM योगी ने जताया शोक
Joshimath Helicopter Crash LIVE: जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट सहित सभी 6 की मौत, शव बरामद
Live: जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश में पायलट सहित सभी 6 की मौत, शव बरामद
PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, UP को मिले 4482 करोड़
PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, UP को मिले 4482 करोड़
UP में पहली नवंबर से होगी धान खरीदी, 65 लाख MT का प्रस्तावित लक्ष्य
UP में पहली नवंबर से होगी धान खरीदी, 65 लाख MT का प्रस्तावित लक्ष्य

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
'सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी, कोई रोक नहीं सकता', सोशल मीडिया पर छा गई श्रद्धा कपूर की 'ईठा'
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Pressure Cooker Tips: प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
प्रेशर कुकर से बाहर निकल रही भाप, ये जुगाड़ आएगा काम
Embed widget