एक्सप्लोरर

यूपी: उत्तर प्रदेश से भी अरुण जेटली का था गहरा नाता, रायबरेली को चुना था अपना नोडल जिला

पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का शनिवार को एम्स में निधन हो गया. वह 66 वर्ष के थे. जेटली का कई सप्ताह से एम्स में इलाज चल रहा था.

लखनऊ: मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में वित्तमंत्री व रक्षामंत्री रहे अरुण जेटली अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिवंगत नेता कहलाएंगे. उनका उत्तर प्रदेश से भी गहरा नाता रहा है. पार्टी ने उन्हें उत्तर प्रदेश से राज्यसभा भेजा था. उन्होंने सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली को अपना नोडल जिला चुना था. जेटली के प्रतिनिधि और भाजपा प्रवक्ता हीरो वाजपेयी ने बताया कि रायबरेली के विकास के लिए पूर्व वित्तमंत्री लगातार चिंतित रहते थे. जेटली मानते थे कि कांग्रेस के गढ़ रायबरेली को विकास की अभी भी बहुत जरूरत है. उन्होंने नोडल जिला रायबरेली के लिए अपनी सांसद निधि से 250 सोलर लाइट लगाने का पत्र जिलाधिकारी को लिखा था. इस कार्य के लिए उन्होंने सांसद निधि से ढाई करोड़ रुपये खर्च किए थे. प्रदेश प्रवक्ता वाजपेयी ने कहा, "जेटली ने रायबरेली के लिए विकास योजनाओं के प्रस्ताव भी मांगे थे. उनकी बीमारी के कारण तय तारीख से एक सप्ताह पहले सौ सोलर लाइट लगाने का प्रस्ताव बनकर विकास भवन पहुंचा था. बीमारी के कारण बहुत सारे काम अटके हुए थे. उनकी सोच विकास पुरुष जैसी थी." हीरो वाजपेयी बताते हैं कि अरुण जेटली का लखनऊ से गहरा संबंध था. वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चुनाव प्रचार से जुड़े रहते थे. वह अटल जी के नामांकन से एक दिन पहले ही आ जाते थे और नामांकन पत्र की खुद ही बारीकी से जांच करते थे. वह नामांकन के समय अधिवक्ता की हैसियत से मौजूद रहते थे. वकीलों के बीच जाकर वह भाजपा के लिए वोट मांगते थे. साल 2007-09 में वह भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रभारी भी बनाए गए थे. उन्होंने बाताया कि जेटली ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष रहते हुए उप्र में विद्यार्थी परिषद के लिए काफी काम किया था. यहां पर होने वाले छात्रसंघ चुनाव में प्रचार और मंत्रणा के लिए वह जरूर आते थे. उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सदस्य रहे जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पहले कार्यक्रम में देश को हर मोर्चे पर अपनी उपयोगी राय दी थी. खराब स्वास्थ्य के कारण ही उन्होंने इस बार नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने से इनकार कर दिया था. 28 दिसंबर, 1952 को जन्मे अरुण जेटली ने 24 अगस्त, 2019 को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में आखिरी सांस ली. वे 66 साल के थे. सफल राजनीतिज्ञ होने के साथ अरुण जेटली की पहचान सर्वोच्च न्यायालय के एक बेहद सफल वकील के रूप में भी रही है. जेटली का जाना देश-समाज के लिए अपूरणीय क्षति- योगी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना देश और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है. योगी ने ट्वीट किया, 'देश के प्रख्यात विधिवेत्ता एवं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली जी के निधन की खबर से स्तब्ध हूं.' उन्होंने कहा, 'अरूण जेटली जी का जाना देश और समाज की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी रिक्तता का अहसास हम लंबे समय तक करते रहेंगे.' मुख्यमंत्री ने कहा कि जेटली छात्र जीवन में ही भाजपा से जुड़े, आपातकाल के ख़िलाफ़ आवाज मुखर बने और आजीवन सकारात्मक राजनीति के साथ देश की सेवा करते रहे. उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वह पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और जेटली के परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
मुंबई मेयर बंगले का 2.9 करोड़ का टेंडर, विपक्ष ने खड़े किए सवाल
मुंबई मेयर बंगले का 2.9 करोड़ का टेंडर, विपक्ष ने खड़े किए सवाल
आर्टिकल 370 हटने के 7 साल पूरे, नेशनल कॉन्फ्रेंस का प्रदर्शन
आर्टिकल 370 हटने के 7 साल पूरे, नेशनल कॉन्फ्रेंस का प्रदर्शन
अनुच्छेद 370 हटाने के 7 साल पूरे, LG मनोज सिन्हा बोले- आज कोई विरोध...
अनुच्छेद 370 हटाने के 7 साल पूरे, LG मनोज सिन्हा बोले- आज कोई विरोध...

वीडियोज

Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
छात्रों पर कठोर कार्रवाई के पक्ष में नहीं सुप्रीम कोर्ट, कहा- 'उन्हें समझाना चाहिए'
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
नीतीश के हटने से BJP हारी? अनंत सिंह के बयान पर JDU का रिएक्शन आया
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
बेन स्टोक्स बनेंगे लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी, करोड़ों लुटाने को तैयार ये टीम
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
कौन थे प्रदीप सिंह रावत? बॉलीवुड के पहले 100 करोड़ कमाने वाले 'विलेन' का बनाया था रिकॉर्ड
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
लोकसभा सचिवालय के निदेशक की संदिग्ध मौत, फ्लैट से मिला सुसाइड नोट; कर्ज के जिक्र ने बढ़ाए सवाल
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
WhatsApp का बड़ा अपडेट! आ गए इतने सारे नए फीचर्स, चेक करें लिस्ट
Embed widget