एक्सप्लोरर

यूपी: सपा-बसपा सरकारों में समाज नहीं जातियों के काम होते थे - अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि सपा, बसपा जैसी जातिवादी-परिवारवादी पार्टियों ने वषों तक यूपी में शासन किया. सपा की सरकार आती थी तो एक जाति के काम होते थे, बसपा की सरकार आती थी तो दूसरी जाति के काम होते थे. बीजेपी की सरकार आई तो सबका साथ-सबका विकास हुआ है.

श्रावस्ती: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा, बसपा जैसी पार्टियों ने जब प्रदेश में शासन किया तब ये लोग समाज के नहीं, जातियों के काम में मस्त रहे.

अमित शाह ने यहां एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "सपा, बसपा जैसी जातिवादी-परिवारवादी पार्टियों ने वषों तक यूपी में शासन किया. सपा की सरकार आती थी तो एक जाति के काम होते थे, बसपा की सरकार आती थी तो दूसरी जाति के काम होते थे. समाज के काम नहीं होते थे. बीजेपी की सरकार आई तो सबका साथ-सबका विकास हुआ है."

उन्होंने कहा कि सपा-बसपा की सरकार में भू-माफिया गरीबों की जमीन हड़प लेते थे. योगी सरकार में भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर गरीबों की जमीन को संरक्षित किया गया है.

शाह ने कहा, "दस साल तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और प्रदेश में सपा-बसपा सरकार थी. जवानों के सिर काट दिए जाते थे. पाकिस्तान में उन्हें ले जाकर अपमानित किया जाता था लेकिन मौनी बाबा (पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह) कुछ नहीं कहते थे. पुलवामा में हमला हुआ देश में गुस्सा, निराशा और हताशा थी. पाकिस्तान ने सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी. पाकिस्तान को लगा मोदी सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे, मोदी भी 56 इंच की छाती वाले हैं उन्होंने वायु सेना को बुलाकर बालाकोट में एयर स्ट्राइक करा दी."

उन्होंने कहा, "श्रास्वती लोकसभा क्षेत्र में हमारी सरकार ने मुद्रा योजना के तहत करीब 75 हजार युवाओं को ऋण, उज्जवला योजना के तहत एक लाख माताओं को गैस सिलेंडर, 32,000 से ज्यादा शौचालय बनाने का काम, करीब एक लाख किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिया है."

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में जब सोनिया-मनमोहन की सरकार थी तो उन्होंने उत्तर प्रदेश को तीन लाख 30 हजार करोड़ रुपये दिए थे. मोदी जी पूर्ण बहुमत के साथ प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने यूपी को 10 लाख 27 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा की धनराशि दी है.

उन्होंने कहा, "हमारे लिए देश की सुरक्षा सर्वपरि है. अगर पाकिस्तान से गोली आएगी तो हमारे यहां से गोला जाएगा, ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा. हमारी सरकार ने सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को आगे बढ़ाते हुए बिना किसी की जाति और धर्म पूछे सभी का विकास करने का काम किया है.

मथुरा में कानूनगो के बेटे की बेरहमी से हत्या, जंगल में यमुना किनारे मिला शव

आज़मगढ़: मायावती और अखिलेश ने साधा बीजेपी पर निशाना, कही ये बड़ी बातें

बैंक गार्ड की हत्या कर 50 लाख रुपये लूटने वाला नोएडा से हुआ गिरफ्तार

मैंने कभी नहीं कहा कि जो लोग वोट नहीं देंगे उनका काम नहीं करूंगी- मेनका गांधी

यूपी: बीजेपी ने 5 साल में झूठा प्रचार छुपाने के लिए नफरत फैलाई- अखिलेश यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश को लेकर IMD का नया अपडेट
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
महोबा में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिवार बोला- बेटी की हत्या की गई
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
अलीगढ़ में बेकाबू ऑटो ने वैन में बैठ रहे बच्चों को रौंदा, 7 छात्र घायल
Ranchi Student Protest Highlights: रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन
रांची में सरकार के साथ बैठक खत्म, छात्र बोले- पॉजिटिव चर्चा हुई, जारी रहेगा आंदोलन

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget