एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव के तारीखों के एलान से पहले अखिलेश ने की प्रेस कांफ्रेस, कहा- मोदी सरकार से हिसाब मांगेगी देश की जनता

अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि चुनाव आ गए हैं, जनता परेशान है और इस सरकार से जनता हिसाब जरूर मांगेगी. बता दें कि चुनाव आयोग आज शाम पांच बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2019 लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के तारीखों का एलान होने में बस कुछ ही घंटे बाकी हैं. इसी बीच समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेस कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. अखिलेश ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी ने देश की जनता को धोखा दिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव आ गए हैं, जनता परेशान है और इस सरकार से जनता हिसाब जरूर मांगेगी.

अखिलेश ने पिछले दिनों संतकबीरनगर में बीजेपी सांसद और विधायक के बीच जूतों से हुई मारपीट को भी लेकर तंज कसा. अखिलेश ने कहा, ''मुझे तो ये जूतों वाली सरकार लग रही है.

मोबाइल मैन्यूफेक्चरिंग के बारे बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने स्वदेशी का नारा देकर देश की जनता को धोखा दिया है. उन्होंने कहा कि मोबाइल के लिए सारा सामान चीन से मंगाया. एक भी मोबाइल नहीं बन रहे बल्कि चीन से सामान मंगाकर असेंबल किया जा रहे हैं.

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रदेश में 75 सीटें हासिल करने के दावे पर अखिलेश ने चुटकी लेते हुए कहा कि उन्होंने पूरे भारत का आंकड़ा बताया होगा.

कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि मैं खबरों से नहीं चलता हूं. आपको जनता को ये बताना चाहिए कि ये खबरें कौन चलवा रहा है.

अखिलेश ने यूपी डीजीपी ओपी सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं डीजीपी को तुरंत हटाये जाने की मांग करता हूं. उन्होंने कहा कि मैंने डीजीपी से कहा था कि मिलकर काम कीजिये लेकिन डीजीपी ने जनता के साथ बहुत अन्याय किया.

बता दें कि सभी सियासी दल लोकसभा चुनाव के लिए सियासी समर में उतर चुके हैं. इस बीच लोकसभा चुनाव को लेकर बहुत बड़ी खबर सामने आई है. चुनाव आयोग आज शाम पांच बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में 2019 लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है. जानकारी के मुताबिक अप्रैल से मई के बीच सात से आठ चरणों में लोकसभा चुनाव हो सकते हैं. वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल तीन जून को खत्म हो रहा है.

इसके साथ ही पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का भी एलान हो सकता है. तारीखों के एलान के साथ ही आचार संहिता लागू पूरे देश में लागू हो जाएगी.

Chat Conversation End Type a message...
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mumbai News: गोरेगांव ड्रग्स पार्टी मामले में MNS आक्रामक, आयोजक और मालिक की गिरफ्तारी की मांग
गोरेगांव ड्रग्स पार्टी मामले में MNS आक्रामक, आयोजक और मालिक की गिरफ्तारी की मांग
'पासी समाज के शहीदों की जलाई मशाल बुझने न दें', बोले केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान
'पासी समाज के शहीदों की जलाई मशाल बुझने न दें', बोले केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान
Ghaziabad News: गाजियाबाद में ब्लैक मार्केटिंग का पर्दाफाश, छापेमारी में मिला सिलेंडरों का जखीरा
गाजियाबाद में ब्लैक मार्केटिंग का पर्दाफाश, छापेमारी में मिला सिलेंडरों का जखीरा
MP News: दर्जी पिता का बेटा बना टॉपर, 10वीं के नतीजों में राज्य में पाया चौथा स्थान
मध्य प्रदेश: दर्जी पिता का बेटा बना टॉपर, 10वीं के नतीजों में राज्य में पाया चौथा स्थान

वीडियोज

नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Sandeep Chaudhary: युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी | Iran US Conflict | Trump
US Iran Ceasefire : Trump के तेवर नरम पड़ने के पीछे क्या है बड़ी वजह? | Strait Of Hormuz | China
Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Iran War News Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
Live: US से फिर से बातचीत की चर्चा के बीच ईरान का बड़ा बयान, अमेरिका को बताया सबसे बड़ा धोखेबाज!
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
महिला आरक्षण: मौलाना रजवी ने की PM मोदी की तारीफ, मुस्लिम महिलाओं को दे डाली ऐसी सलाह
Dhurandhar 2 Vs Vaazha 2: बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बुधवार को कमाई के मामले में 'वाझा 2' निकली आगे, 'धुरंधर 2' का ऐसा रहा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा,  कहा- सिलेक्टर्स भी...
BCCI के अंदर ही 'दुश्मनों' से लड़ रहे हैं गौतम गंभीर, साथी खिलाड़ी का बड़ा दावा
Assembly Election 2026 Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
Live: बंगाल में बाबरी मस्जिद नहीं बनेगी',चुनावी जनसभा में ममता बनर्जी पर जमकर बरसे गृहमंत्री अमित शाह
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
सम्राट चौधरी के CM बनने पर खेसारी लाल यादव ने कर दी ये 7 बड़ी मांग, पूरा कर पाएगी BJP?
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
बिल्ले ने कर दिया कांड, पड़ोस की बिल्ली को बनाया मां और पुलिस तक पहुंच गया मामला, वीडियो वायरल
CBSE 10th Result 2026: ​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
​पिछले 5 सालों से कितना अलग है इस साल CBSE बोर्ड का रिजल्ट? कितने स्टूडेंट्स ने मारी बाजी
Embed widget