एक्सप्लोरर

यूपी: चपरासी के 62 पदों के लिए आए 93000 आवेदन, 3700 पीएचडी होल्डर्स ने भी किया अप्लाई

इस पद के लिए पांचवीं पास और साइकिल चलाने की अहर्यता रखी गई थी पर इसके लिए ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट्स सहित करीब 700 सौ पीएचडी (डॉक्टरेट) धारकों ने आवेदन किया है. आपको बता दें कि हाल ही में सीएम योगी आदित्यानाथ ने कहा था कि नौकरियां तो बहुत हैं पर सही योग्य उम्मीदवार नहीं मिलता.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने हाल ही में चपरासी के 62 पदों पर आवेदन मांगे थे, जिसके बाद इन 62 पदों पर कुल 93000 आवेदन आए. हर पद के लिए करीब 1500 लोगों मे आवेदन किया है. इस पद के लिए पांचवीं पास और साइकिल चलाने की अहर्यता रखी गई थी पर इसके लिए ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट्स सहित करीब 700 सौ पीएचडी (डॉक्टरेट) धारकों ने आवेदन किया है. आपको बता दें कि हाल ही में सीएम योगी आदित्यानाथ ने कहा था कि नौकरियां तो बहुत हैं पर सही योग्य उम्मीदवार नहीं मिलता.

आवेदकों के आकड़े पर नजर डालें तो चपरासी के इन पदों 50000 ग्रेजुएट, 28000 पोस्ट ग्रेजुएट्स और 3700 पीएचडी होल्डर्स ने आवेदन किया है. कुल 93000 आवेदनकर्ताओं में सिर्फ 7400 उम्मीदवार ही ऐसे हैं, जो पांचवीं पास हैं. ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के साथ-साथ बी-टेक और एमबीए करने वाले लाग भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं.

आपको बता दें 2015 में लखनऊ में यूपी राज्य सचिवालय में निकले 368 पदों के लिए 23 लाख लोगों ने आवेदन किया था, उनमें से 250 में शोध की डिग्री थी. पब्लिक डोमेन के आंकड़ों के अनुसार, 2015-16 में उत्तर प्रदेश में 7.4 प्रतिशत की बेरोजगारी दर थी, जो कि राष्ट्रीय औसत 5 प्रतिशत से अधिक थी.

एडीजी (टेलिकॉम) पीके तिवारी ने कहा कि मैं इस बात से हैरान नहीं हूं कि इस पद के लिए इतने सारे लोगों ने आवेदन किया है, जो ओवर एजुकेटेड हैं. कम से कम हम उन्हें किसी दूसरे टेक्निकल काम पर लगा सकेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
'पहले टिकट लाएं फिर...', सपा नेता ने CM योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने पर उठाए सवाल
अयोध्या पर CM योगी-अखिलेश का चुनावी दांव, संतों ने कहा- बचकानी हरकतें
अयोध्या पर CM योगी-अखिलेश का चुनावी दांव, संतों ने कहा- बचकानी हरकतें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget