एक्सप्लोरर

यूपी में आंधी-तूफान से 26 लोगों की मौत, सीएम योगी ने दिए प्रभावितों को राहत पहुंचाने के आदेश

उत्तर प्रदेश के जिलों में आए आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से 26 लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के जिलों में आए आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से 26 लोगों की मौत हो गई. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से प्रदेश के 11 प्रभावित जिलों में 26 लोगों और चार पशुओं की मौत हुई है. इनमें जौनपुर और सुल्तानपुर में पांच-पांच, चन्दौली और बहराइच में तीन-तीन, मिर्जापुर, सीतापुर, अमेठी और प्रतापगढ़ में एक-एक, उन्नाव में चार और रायबरेली में दो लोगों की मौत हुई है. इसी प्रकार कन्नौज में तीन और चन्दौली में एक पशु की भी मौत हुई है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली गिरने से हुई मौत पर दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों और अन्य प्रभावित लोगों के साथ है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी. राहत कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अधिकारी ने उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद, मेरठ, बागपत और पश्चिम उत्तर प्रदेश में इनसे सटे जिलों में आंधी चलने का पूर्वानुमान जताया है. बारिश के बाद हरियाणा और पंजाब में गर्मी से थोड़ी राहत मिली. चंडीगढ़ में सुबह बारिश हुई. वहां अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बारिश के बाद पंजाब के अमृतसर में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हरियाणा के अंबाला में भारी बारिश हुई. वहां अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हालांकि हिसार और भिवानी में भीषण गर्मी जारी है. वहां अधिकतम तापमान 41 और 41.4 डिग्री सेल्सियस रहा. स्थानीय मौसम विभाग ने दोनों राज्यों में कल कई स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़ने और आंधी का पूर्वानुमान जताया है.

मौसम विभाग के अधिकारी ने उत्तराखंड , हिमाचल प्रदेश , पंजाब , उत्तर प्रदेश , हरियाणा , जम्मू कश्मीर , राजस्थान , पश्चिम बंगाल , ओडिशा , झारखंड , अरुणाचल प्रदेश , असम , मेघालय , बिहार , मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कल यानि कि रविवार को बारिश का पूर्वानुमान जताया है. हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भी बारिश होने से जनजीवन प्रभावित रहा और कई कच्चे घरों और फलों के बागान को नुकसान पहुंचा.

कुफरी और शिमला में 91 मिमी और 50 मिमी बारिश दर्ज की गई जबकि तराई क्षेत्र शिवालिक में 67 मिमी बारिश हुई. बारिश से पारे में गिरावट दर्ज की गई. बारिश से कई पेड़ उखड़ गये और कच्चे घरों की छतें उड़ गईं और आडू और सेब के बागानों को नुकसान पहुंचा. स्थानीय मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश और इसके आस-पास के इलाकों के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन(चक्रवातीय परिसंचरण) बना हुआ है और यह कोई मानसून पूर्व बारिश नहीं है.

विभाग ने अगले दो दिनों में निचले तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने या ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई है. विभाग ने यह भी कहा कि कल से अगले छह दिन तक मध्यवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों में छिटपुट स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget