एक्सप्लोरर

गैंगरेप पीड़िता के पिता ने मौत से पहले कहा था- वो मुझे पीटते रहे, पुलिस खड़ी देखती रही

पीड़िता के पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं. आंतों के जख्मों ने उनकी जान ले ली. उनका कसूर केवल इतना था कि उन्होंने अपनी गैंगरेप पीड़ित बेटी को न्याय दिलाने के लिए सिस्टम की चौखट पर दस्तक दी थी.

लखनऊ: पीड़िता के पिताअब इस दुनिया में नहीं हैं. आंतों के जख्मों ने उनकी जान ले ली. उनका कसूर केवल इतना था कि उन्होंने अपनी गैंगरेप पीड़ित बेटी को न्याय दिलाने के लिए सिस्टम की चौखट पर दस्तक दी थी. इस दस्तक के खौफ ने बीजेपी विधायक और उनके भाई को इस कदर सताया कि पहले अस्पताल पहुंचे, फिर जेल और फिर उन्होंने दुनिया छोड़ दी. अपने आखिरी बयान में उन्होंने कहा था कि विधायक के भाई ने मुझे पीटा और उनके साथ आए पुलिसवाले देखते रहे.

पिता ने बताया कि उनकी बेटी के साथ गैंगरेप हुआ जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में की. पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई तो वे कोर्ट की शरण में पहुंचे. कोर्ट के आदेश पर पुलिस को मुकदमा लिखना पड़ा. विधायक कुलदीप सेंगर का भाई अतुल सेंगर लगातार मुकदमा वापस लेने के लिए इन पर दवाब बना रहा था.

आरोपों के मुताबिक अतुल इनके घर पहुंचा और खींच कर उसे पीट डाला. बुरी तरह से घायल पिता को ही पुलिस ने मारपीट के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया. जेल भेजने से पहले उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसका मेडिकल हुआ.

मेडिकल के वक्त मौजूद डॉक्टर प्रशांत ने बताया कि पेशेंट को चोटें तो हैं लेकिन कोई भी चोट गंभीर नहीं है. उनके मुताबिक उस वक्त पिता ने भी किसी अंदरुनी चोट के बारे में नहीं बताया. इसके बाद जेल में अचानक पीड़िता के पिता की तबियत बिगड़ने लगी और फिर उसकी मौत हो गई.

प्रशासन के मुताबिक मौत अस्पताल में हुई जबकि पिता के भाई महेश के मुताबिक उन्होंने अपने लड़के को उसी वक्त अस्पताल भेजा था जिसने बताया कि इस नाम का कोई पेशेंट वहां आया ही नहीं. महेश ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सभी लोग विधायक के दवाब में काम कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
जोधपुर पंचायत चुनाव: किसका पलड़ा रहेगा भारी? 196 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
खराब AQI के लिए हो जाएं तैयार! दिल्ली में गिरी हवा की गुणवत्ता, छाए रहेंगे हल्के बादल
खराब AQI के लिए हो जाएं तैयार! दिल्ली में गिरी हवा की गुणवत्ता, छाए रहेंगे हल्के बादल
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget