एक्सप्लोरर

'नोटबंदी से SP-BSP और बुआ-बबुआ और चाचा-भतीजा के खेल से यूपी की जनता परेशान'

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का कहना है कि एक तरफ उत्तरप्रदेश की जनता ‘बुआ-बबुआ’ और ‘चाचा-भतीजा’ के खेल से परेशान है और दूसरी तरफ नोटबंदी ने बबुआ अखिलेख यादव और बुआ मायावती दोनों को परेशान कर दिया है. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि दोनों को जनता को यह बताना चाहिए कि वे नोटबंदी से इतने परेशान क्यों हैं ? उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनना तय है.

नकवी ने कहा कि नोटबंदी ने उत्तर प्रदेश में बबुआ और बुआ दोनों को परेशान कर दिया है. नोटबंदी का बेतुका विरोध कर समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी दोनों का ही चेहरा जनता के सामने बेपर्दा हुआ है. जिन लोगों का काला धन एक ही रात में रद्दी बन कर रह गया उनको नोटबंदी ने चिंता में डाल दिया, लेकिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बहन मायावती को बताना चाहिए की आखिर वो नोटबंदी से क्यों परेशान हैं ?

नोटबंदी से SP-BSP और बुआ-बबुआ और चाचा-भतीजा के खेल से यूपी की जनता परेशान

‘बबुआ और बुआ’ दोनों ने यूपी को कर दिया बर्बाद

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ‘‘बबुआ और बुआ’’ दोनों ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया. दोनों की सरकारों के दौरान कानून व्यवस्था नाम की चीज नजर नहीं आई. समाजवादी पार्टी की सरकार राज्य में जमीन और खनन माफिया पर लगाम लगाने में नाकाम रही है.

नकवी ने कहा कि ‘बुआ और बबुआ’, ‘चाचा और भतीजा’ का खेल बहुत हो गया. जनता इनसे उब चुकी है और राज्य की सत्ता में परिवर्तन चाहती है. उत्तर प्रदेश की जनता ने इस बार मन बना लिया है. उन्होंने दावा किया, ‘‘ बीजेपी की पूर्ण बहुमत की सरकार को बनने से कोई नहीं रोक सकता. सिर्फ बीजेपी ही उत्तर प्रदेश को तरक्की के रास्ते पर ले जा सकती है.’’

गरीबों की आंखों में खुशी और जिंदगी में खुशहाली की गारंटी

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि काले धन-भ्रष्टाचार के खिलाफ दशकों से नारे लगते रहे, लेकिन इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्णायक निर्णय कर काले धन के कुबेरों की कंगाली और गरीबों की खुशहाली की इबारत लिख दी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की काले धन-भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग राजनीति नहीं बल्कि राष्ट्रनीति है. यही राष्ट्रनीति गरीबों की आंखों में खुशी और जिंदगी में खुशहाली की गारंटी बनेगी.

अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने कहा कि सात दशकों से जनता की गाढ़ी कमाई की लूट पर छूट देने वाली ‘‘लूट लॉबी’’ का साथ देने वाली कुछ राजनीतिक पार्टियां एवं लोग पूरे देश के सामने बेपर्दा हो गए हैं. ऐसे लोग आज एक ईमानदार, मजबूत इक्छा शक्ति वाले प्रधानमंत्री द्वारा गरीबों के हित में लिए गए इतने बड़े और असरदार फैसले के खिलाफ खड़े हो गए हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे राजनीतिक दलों और लोगों का यह कदम देश के मूड और माहौल के खिलाफ है क्योंकि आज बैंक और एटीएम के आगे लाइन में लगा आम आदमी मोदी के इस फैसले का तहेदिल से स्वागत कर रहा है.

नोटबंदी से SP-BSP और बुआ-बबुआ और चाचा-भतीजा के खेल से यूपी की जनता परेशान

नकवी ने कहा कि आज गरीब, झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले इंसान, किसान सभी नोटबंदी के फैसले का समर्थन कर रहे हैं क्योंकि उन्हें पता है कि मोदी का यह कदम देश को खुशहाली के रास्ते पर तेजी से आगे ले जायेगा.

काले धन पर एसआईटी का गठन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सत्ता में आने के बाद मई 2014 में अपनी पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काले धन पर एसआईटी का गठन कर दिया था. आय घोषणा योजना आईडीएसी और अन्य माध्यमों से 1.25 लाख करोड़ से ज्यादा का काला धन बाहर आया है.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए के दस सालों के दौरान कामनवेल्थ खेल घोटाला, 2जी घोटाला, कोयला घोटाला, आदर्श सोसाइटी घोटाला जैसे कितने घोटाले हुए और इन घोटालों में सरकारी धन की जम कर लूट हुई वो भी केंद्र सरकार की नाक के नीचे.

नकवी ने कहा कि आज उन्हीं लोगों को जनता की खुशहाली की दिशा में हो रहा परिवर्तन हजम नहीं हो रहा है. उन्हें एक ईमानदार, पारदर्र्शी व्यवस्था की दिशा में उठते कदम तकलीफ दे रहे हैं. संसदीय कार्य राज्य मंत्री ने कहा कि नोटबंदी जैसे ईमानदार निर्णय का विरोध करने वाले कुछ राजनीतिक दलों ने संसद को बाधित किया है. इन दलों का मकसद नोटबंदी पर गंभीर चर्चा करना नहीं ,सिर्फ हंगामा करना है.

नकवी ने कहा कि जब नोटबंदी जैसे बड़े और कड़े फैसले लिए जाते हैं तो कुछ तकलीफ जरूर होगी. लेकिन जनता इस तकलीफ को स्वीकार कर रही है क्योंकि कुछ समय की तकलीफ के बाद आम आदमी का भविष्य सुनहरा होगा.

नोटबंदी से SP-BSP और बुआ-बबुआ और चाचा-भतीजा के खेल से यूपी की जनता परेशान

अंबडेकर को बेच रहीं मायावती: स्वामी प्रसाद मौर्य

भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा सभा को संबोधित करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को कहा कि बहुजन समाज पार्टी की नेता मायावती बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के सपनों को नीलाम कर रही हैं.

उन्होंने कहा कि मायावती बाबा साहेब को भी चौराहे पर बेच रही हैं. भ्रष्टाचार में डूबी हुई हैं और लोकतंत्र को बेच रही हैं. इसलिए इस भ्रष्टाचार की देवी को भी सबक सिखाना है.

उन्होंने कहा, "आइए हम सब मिलकर एसपी के गुंडाराज और बीएसपी के भ्रष्टाचार को जमीन और मिट्टी में मिलाकर अपने सम्मान का परचम लहराएं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें और यूपी मंे बीजेपी की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Results LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
LIVE: नागपुर ग्रेजुएट सीट पर बड़ा उलटफेर! BJP हुई पीछे, कांग्रेस को मिली बढ़त
UP MLC Election Results 2026 Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
Live: समाजवादी पार्टी की एक और जीत, लखनऊ स्नातक सीट पर मारी बाजी
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget