एक्सप्लोरर

कानपुर: अपना दल (एस) सीटों के बंटवारे पर नहीं करेगी समझौता, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दिए संकेत

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा जल्द ही बीजेपी के साथ सीटों के बंटवारे पर चर्चा की जाएगी. ताकि समय रहते उस संसदीय सीट पर रणनीति बनाकर तैयारी की जा सके. दरअसल अनुप्रिया पटेल इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी से 5 से 8 लोकसभा सीटे मांग सकती हैं.

कानपुर: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने साफ़ संकेत दिए हैं कि आने वाले लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे पर किसी तरह का समझौता नहीं होगा. अपना दल कानपुर बुंदेलखंड में भी हिस्सेदारी के मूड में दिख रही है, जबकि कानपुर बुंदेलखंड बीजेपी का गढ़ बना हुआ है. एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया.

बुधवार को अनुप्रिया पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने पार्टी के विस्तार करने पर जोर दिया. इसके साथ ही आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने की बात कही. 2014 के लोकसभा चुनाव में अपना दल और बीजेपी के बीच दो सीटों पर समझौता हुआ था, जिसमें प्रतापगढ़ और मिर्जापुर की लोकसभा सीटे बटवारे में मिली थी. लेकिन अपना दल (एस) का उत्तर प्रदेश में समय के साथ कद भी बढ़ गया है.

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा जल्द ही बीजेपी के साथ सीटों के बंटवारे पर चर्चा की जाएगी. ताकि समय रहते उस संसदीय सीट पर रणनीति बनाकर तैयारी की जा सके. दरअसल अनुप्रिया पटेल इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी से 5 से 8 लोकसभा सीटे मांग सकती हैं.

2014 के लोकसभा चुनाव में कानपुर बुंदेलखंड की 10 सीटों में से 09 सीटे बीजेपी के खाते में आई थी. इसके साथ ही 2017 के विधानसभा चुनाव में कानपुर बुंदेलखंड की 52 विधानसभा में से 47 सीटों पर कब्ज़ा किया था. जिसकी वजह से कानपुर बुंदेलखंड बीजेपी का गढ़ बन चुका है और बीजेपी किसी भी हालत में इस किले को बचाने की फ़िराक में है. इस स्थिति में अनुप्रिया पटेल कानपुर बुंदेलखंड की दो लोकसभा सीटो की मांग कर रही है, जिसमें फ़तेहपुर संसदीय सीट और कानपुर देहात की अकबरपुर लोकसभा शामिल है.

दरअसल फतेहपुर और अकबरपुर संसदीय क्षेत्र कुर्मी बाहुल्य क्षेत्र है. जिसमें से अपना दल (एस) विधानसभा चुनाव में फतेहपुर की जहानाबाद विधानसभा सीट पर भारी मतों से जीत हासिल की थी. जो वर्तमान में जय कुमार जैकी जेल मंत्री है.

जबकी फतेहपुर की संसदीय सीट पर 2014 में साध्वी निरंजन ज्योति ने जीत हासिल की थी, जो वर्तमान में केंद्रीय मंत्री हैं. वहीं कानपुर देहात की अकबरपुर लोकसभा से वर्तमान में देवेन्द्र सिंह भोले सांसद है. इन दो सीटों पर बंटवारे को लेकर बीजेपी किसी भी हालत में तैयार नहीं होगी. अनुप्रिया पटेल अपना पक्ष बीजेपी के सामने रख चुकी हैं लेकिन इस आपसी सहमती नहीं बनी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
यूपी में गरज-चमक, वज्रपात का अलर्ट, 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
झारखंड विधानसभा घेराव मामले में FIR, छात्रों के बयान पर केस दर्ज
झारखंड विधानसभा घेराव मामले में FIR, छात्रों के बयान पर केस दर्ज
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना
नागौर के डांगावास हत्याकांड के सभी आरोपी हुए बरी तो भड़का दलित समाज, जयपुर में धरना

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget