एक्सप्लोरर

इलाहाबाद की गंगा चौपाल में फिर बोलीं उमा भारती- नहीं लड़ूंगी 2019 का चुनाव

गंगा चौपाल में केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने गंगा को लेकर तीन घंटे तक लोगों से संवाद किया. उन्होंने एक बार फिर से कहा कि वह 2019 में लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी. उन्होंने 122 गांवों के प्रधान और लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई.

इलाहाबाद: गंगा चौपाल में केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने गंगा को लेकर तीन घंटे तक लोगों से संवाद किया. उन्होंने एक बार फिर से कहा कि वह 2019 में लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी. उन्होंने 122 गांवों के प्रधान और लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई.

उमा भारती ने इस मौके पर गंगा को लेकर अपना दर्द बयां किया तो दूसरी तरफ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ़ भी की.

उन्होंने कहा कि वह योगी की क्षमता व योग्यता से वह बखूबी वाकिफ हैं और उन्हें इस बात का पूरा यकीन है कि योगी की अगुवाई में बीजेपी यूपी कैराना लोकसभा और नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में न सिर्फ एकतरफा जीत हासिल करेगी बल्कि अगले साल होने वाले लोकसभा के उपचुनाव में भी पिछली बार का प्रदर्शन बरकरार रखने में कामयाब रहेगी.

इलाहाबाद: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के करीबी बीजेपी पार्षद का मर्डर

उन्होंने कहा कि योगी की अगुवाई में यूपी में बीजेपी को पिछले बार से भी ज़्यादा कामयाबी मिलेगी. हालांकि उमा भारती ने इस मौके पर मोहम्मद अली जिन्ना पर चुप्पी साधे रखी और कहा कि कुछ लोग जनता से जुड़े मुद्दों से ध्यान भटकाने वाले बेवजह इस तरह का विवाद पैदा करते हैं.

इलाहाबाद की गंगा चौपाल में फिर बोलीं उमा भारती- नहीं लड़ूंगी 2019 का चुनाव

केन्द्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने मंगलवार को इलाहाबाद के झूंसी में गंगा की स्वच्छता और निर्मलता को लेकर गंगा चौपाल लगायी. गंगा चौपाल में गंगा किनारे बसे गावों के हजारों ग्राम प्रहरियों से उमा भारती ने सीधा संवाद किया. उन्होंने लोगों को गंगा और स्वच्छता का महत्व समझाते हुए लोगों से गंगा की अविरलता और निर्मलता बनाये रखने के लिए जनसहयोग की भी अपील की.

यूपी: नए एमएलसी ने ली शपथ लेकिन बहुमत अब भी समाजवादी पार्टी के पास

इस मौके पर उमा भारती से नमामि गंगे का मंत्रालय वापस लिए जाने का भी दर्द साफ तौर पर झलका. अपने भाषण के दौरान उमा भारती ने कई बार कहा कि गंगा का मंत्रालय अब उनके पास नहीं है और यह मंत्रालय अब नितिन गडकरी के पास है. हांलाकि वे ये भी कहने से नहीं चूंकी कि अभी भी वे गंगा को लेकर कोई भी बात केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और प्रधानमंत्री से कहकर अपनी बात मनवा सकती है.

इस मौके पर उमा भारती ने जनवरी 2019 में प्रयाग की धरती पर लगने जा रहे कुम्भ मेले में अपने मंत्रालय की ओर से राज्य सरकार को पूरा सहयोग देने की भी कही. उमा भारती ने कहा कि नमामि गंगे का मंत्रालय रहते हुए गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए दो योजनाओं पर उन्होंने कार्य किया था जिस पर अब नितिन गडकरी अमल कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा
'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget