एक्सप्लोरर

भारत-नेपाल बॉर्डर से दो संदिग्ध नाइजीरियन गिरफ्तार, पासपोर्ट पर लगा था अवैध स्टैंप

पूछताछ में तो पहले उन्होंने कहा कि वे दोनों फुटबॉल खिलाड़ी है जिनका मैच कोलकाता में है और वे मैच खेलने वहां जा रहे हैं. लेकिन जब उनके पासपोर्ट का निरीक्षण किया गया तो उसमें बीते 18 मार्च का दिल्ली एयरपोर्ट पर अराइवल का स्टैंप लगा हुआ था.

रक्सौल: भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल से मंगलवार को इमिग्रेशन अधिकारियों ने दो संदिग्ध नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार किया है. ये बिना वीजा के नेपाल से भारत में प्रवेश कर रहे थे. जिनकी पहचान ओहजुरमे विक्टर उगोचुकवू और सेरिकी अबायोमी जेलीली के रूप में हुई है. जब अधिकारियों ने उनसे वीजा मांगा तो उन्होंने कहा कि उन्हें यह बताया गया है कि नेपाल से भारत में आने का पासपोर्ट और वीजा नहीं लगता है. जबकि यह नियम केवल नेपाली नागरिकों पर मान्य है.

पूछताछ में तो पहले उन्होंने कहा कि वे दोनों फुटबॉल खिलाड़ी है जिनका मैच कोलकाता में है और वे मैच खेलने वहां जा रहे हैं. लेकिन जब उनके पासपोर्ट का निरीक्षण किया गया तो उसमें बीते 18 मार्च का दिल्ली एयरपोर्ट पर अराइवल का स्टैंप लगा हुआ था. सूत्रों के अनुसार तब स्थानीय अधिकारियों ने दिल्ली के अधिकारियों को इस बात की जानकारी देते हुए जांच शुरू किया तो पाया कि इस तारीख को दिल्ली एयरपोर्ट पर उनलोगों का कोई आगमन हैं ही नहीं. उनके पासपोर्ट पर लगे स्टैंप फर्जी हैं.

सूत्रों ने यह भी बताया कि स्टैंप किसी दलाल के माध्यम से लगाया गया है. अब दूसरी ओर उनके पासपोर्ट पर लगा फर्जी स्टैंप मामले को संदिग्ध बना रहा है. अगर उन्हें फुटबॉल खेलने भारत में जाना ही था तो फिर नेपाल से क्यों, उनका आगमन वैध तरीके से भारत में ही सीधे क्यों नहीं हुआ. फिलहाल मामला बहुत ही पेंचीदा हो गया है. दिन के 11 बजे से लगातार अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं, परन्तु अधिकारी मीडिया से कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget