एक्सप्लोरर

यूपी: रायबरेली में न्यू फरक्का एक्सप्रेस की 9 बोगियां पटरी से उतरी, 5 लोगों की मौत

यूपी के रायबरेली में बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है जहां फरक्का एक्सप्रेस की 9 बोगियां पटरी से उतर गई हैं. इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 41 लोग घायल बताए जा रहे हैं.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में बड़ा रेल हादसा हुआ है. लखनऊ से करीब 80 किलोमीटर दूर हरचंदपुर स्टेशन के पास मालदा टाउन से नई दिल्ली जा रही है न्यू फरक्का एक्सप्रेस (14003) की नौ बोगियां पटरी से उतर गईं. हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राहत-बचाव अमला मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. ड्रोन कैमरे के जरिए भी स्थिति का जायजा लिया जा रहा है.

मुआवजे का एलान, अधिकारियों को निर्देश रेल मंत्री पीयूष गोयल ने मुआवजे का एलान किया है. गोयल ने बताया कि मृतकों के परिजनों को पांच लाख, गंभीर रूप से घायलों को एक लाख और मामूली रूप से घायलों के लिए 50 हजार रुपये का मुआवजा का एलान किया गया है. रेल मंत्री ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि रायबरेली में हुई रेल दुर्घटना में हताहत और घायलों के परिजनो के साथ गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. मैं राहत कार्य के लिए रेलवे अधिकारियों से लगातार सम्पर्क में हूं.

ग्रेटर नोएडा: अफगान और भारतीय छात्रों की भिड़ंत के मामले में 12 छात्र निलंबित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे तुरंत बाद हालात की जानकारी ली और अधिकारियों को निर्देश कार्रवाई के निर्देश दिए हैं. मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख और गंभीर घायलों को 50-50 हजार के मुआवजे की घोषणा की है.

एटीएस और डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची राहत बचाव दल के अलावा एंटी टेररिस्ट स्क्वायड भी मौके पहुंची हैं. दरअसल प्रशासन को दुर्घटना के पीछे आतंकी साजिश की भी जांच करना चाहता है. दरअसल ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने से लगभग पांच मिनट पहले ही ट्रेन पटरी से उतरी. इसलिए प्रशासन इसके हर पहलू की जांच करना चाहता है.

गाजियाबाद: एक शख्स पर लिव-इन पार्टनर की नाबालिग बेटी से बलात्कार का आरोप

हालांकि इससे पहले खतौली में कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस के पटरी से उतरने के मामले में यूपी सरकार ने आतंकी कनेक्शन से इनकार कर दिया था. इस हादसे में करीब 14 डिब्बे पटरी उतरे थे जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई थी और 60 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

रेलवे ने हादसे पर क्या कहा? उत्तर रेलवे के पीआरओ दीपक कुमार के मुताबिक दुर्घटना सुबह छह बज कर पांच मिनट पर हुई. उस वक्त लोगों को तेज झटका महसूस हुआ. किसी की समझ में कुछ आता उससे पहले ही ट्रेन की 9 बोगियां पटरी से उतर गईं. हादसे में सात लोगों की मौत हुई है. दीपक कुमार ने बताया कि ट्रैक को क्लीयर करने में 26 से 36 घंटे का समय लग सकता है.

महागठबंधन पर अखिलेश यादव ने दिया बड़ा बयान, एक बार फिर कांग्रेस पर डाली जिम्मेदारी

रेलवे ने जारी किए हेल्प लाइन नंबर परिवारजों से संपर्क के लिए उत्तर भारत रेलवे ने हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए हैं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (मुगलसराय) में आपात हेल्पलाइन नंबर BSNL-05412-254145 और पटपा नें बने हेल्प लाइन सेंटर का नंबर 0612-2202290, 0612-2202291 और 0612-2202292 जारी किए गए हैं.

कौन कौन से डिब्बे हुए हादसे का शिकार न्यू फरक्का एक्सप्रेस (14003) के जो डिब्बे हादसे का शिकार हुए उनमें S-6 NR 07238, S-7 NR 99237, S-8 NR 11248, S-9 NR 12234, S-10 NR 09245, S-11 NR 11244, GS NR 08438, GS NR 12483 और SLR NR 02712 शामिल हैं.

ग्रेटर नोएडा: अफगान और भारतीय छात्रों की भिड़ंत के मामले में 12 छात्र निलंबित

गाजियाबाद: एक शख्स पर लिव-इन पार्टनर की नाबालिग बेटी से बलात्कार का आरोप

महागठबंधन में सीटों के लिए 'भीख' नहीं मांगेगी बीएसपी, सम्मान नहीं मिला तो अकेले लड़ेगी चुनाव: मायावती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
गोपालगंज: सफियाबाद में गैस लीक होने से लगी आग, 2 की मौत, कई गंभीर
किसानों के लिए खुशखबरी! दिवाली से पहले 5000 रुपये देगी सरकार
किसानों के लिए खुशखबरी! दिवाली से पहले 5000 रुपये देगी सरकार
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
पंजाब में जमीन खरीद पर घिरी PCA, ED की चिट्ठी के बाद अध्यक्ष पर भड़के BJP नेता
पंजाब में जमीन खरीद पर घिरी PCA, ED की चिट्ठी के बाद अध्यक्ष पर भड़के BJP नेता

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget