एक्सप्लोरर

बरेली: नेटवर्क के लिए पोल लगाते वक्त तीन मजदूरों की करंट लगने से दर्दनाक मौत

बरेली में एक प्राइवेट मोबाइल फोन कंपनी के खंभे गाड़ रहे तीन मजदूरों की बिजली का करंट लगने से मौत हो गयी और दो मजदूर घायल हो गए हैं. विद्युत विभाग की और से ठेकेदारों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है.

बरेली: शहर में एक प्राइवेट मोबाइल फोन कंपनी के खंभे गाड़ रहे तीन मजदूरों की बिजली का करंट लगने से मौत हो गयी और दो मजदूर घायल हो गए हैं. विद्युत विभाग की और से ठेकेदारों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है. बरेली के 33 /11 केवी स्टेशन हरु नगला के अवर अभियंता मनी राम ने बरेली के थाना बारादरी में दर्ज करायी गयी.

हादसा उस वक्त हुआ जब टेलीकॉम कंपनी का टॉवर लगाते समय लोहे का खम्बा 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से छू गया. खम्बा हाईटेंशन लाइन में छूते ही तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 2 मजदूरों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

बारादरी की क्रिस्टल कालोनी में एक कंपनी के टॉवर लगाने और फाइबर केबिल डालने का काम लंबे समय से चल रहा है. करीब पांच मजदूर एक लोहे के खम्बे को पकड़कर टॉवर में लगाने जा रहे थे कि तभी खम्बा हाईटेंशन लाइन से टकरा गया. खम्बा छूते ही तीन मजदूरों की मौत हो गई और मजदूर सड़क पर गिर पड़े.

खुलासाः डबल मर्डर के दो आरोपी गिरफ्तार, दावत के दौरान गोली मारकर उतार दिया था मौत के घाट

रिपोर्ट में कहा है कि क्रिटिकल कालोनी में एक निजी मोबाइल कंपनी के ठेकेदारों द्वारा अनधिकृत रूप से पोल लगाया जा रहा था. पोल लगते समय बिजली का शट डाउन नहीं लिया गया, सुरक्षा के मानकों का प्रयोग नहीं किया गया, जिसके कारण चलती बिजली की लाइन से मजदूर चिपक गये. अवर अभियंता मनी राम ने कंपनी, ठेकेदार विजय शर्मा और वंशीधर कुमार सिंह के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई करने के लिये पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

बरेली के एसपी सिटी अभिनन्दन सिंह ने बताया कि सुभाष (40), उदय वीर (30) और अनूप (25) की मौके पर ही मौत हो गयी थी, दो मजदूरों को शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. थाना बारादरी में सम्बंधित आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है.

प्रियंका गांधी भी अब कांग्रेस को नहीं बचा पाएंगी, राहुल राजनीति में फ्लॉप हैं- सुरेश राणा

मजदूरों की मौत से पुलिस-प्रसासन में हड़कम्प मच गया. मौके पर एसपी सिटी अभिनंदन सिंह, एएसपी अशोक मीणा और बिजली विभाग ले अधिकारी भी पहुंचे. मजदूरों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. पुलिस प्रशासन और बिजली विभाग ने बताया कि मजदूरों से टॉवर लगवाया जा रहा था लेकिन उनकी सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था. सबसे बड़ी लापरवाही ये की हाईटेंशन लाइन के नीचे काम हो रहा था और बिजली विभाग को सूचना तक नहीं दी गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर में नहीं कर पाएंगे प्रदर्शन तो इस जगह शुरू होगा आंदोलन? CJP ने दिए संकेत
जंतर-मंतर में नहीं कर पाएंगे प्रदर्शन तो इस जगह शुरू होगा आंदोलन? CJP ने दिए संकेत
'ये देश...' दिल्ली पुलिस की हिरासत के बीच आशुतोष रांका ने पोस्ट किया वीडियो
'ये देश...' दिल्ली पुलिस की हिरासत के बीच आशुतोष रांका ने पोस्ट किया वीडियो
पुलिस की हिरासत में दीपके-रांका और सौरव, AAP ने अरविंद केजरीवाल पर कर दिया बड़ा ऐलान
पुलिस की हिरासत में दीपके-रांका और सौरव, AAP ने अरविंद केजरीवाल पर कर दिया बड़ा ऐलान
CJP प्रोटेस्ट के बीच ट्रैफिक का बुरा हाल, रेंग रहीं गाड़ियां,सेंट्रल दिल्ली में भारी बैरेकेडिंग
CJP प्रोटेस्ट के बीच ट्रैफिक का बुरा हाल, रेंग रहीं गाड़ियां,सेंट्रल दिल्ली में भारी बैरेकेडिंग

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget