एक्सप्लोरर

यूपी के इन 4 शहरों में आज से नहीं जाएगी बिजली, मिला स्वतंत्रता दिवस पर तोहफा

15 अगस्त पर यूपी के 4 शहरों को तोहफा मिला है. इन चार शहरों को बिजली कटौती से मुक्त बना दिया गया है. लखनऊ, वाराणसी, नोएडा और गाजियाबाद को फिलहाल ये तोहफा मिला है. इन 4 शहरों को नो ट्रिपिंग जोन घोषित कर दिया गया है.

लखनऊ: 15 अगस्त पर यूपी के 4 शहरों को तोहफा मिला है. इन चार शहरों को बिजली कटौती से मुक्त बना दिया गया है. लखनऊ, वाराणसी, नोएडा और गाजियाबाद को फिलहाल ये तोहफा मिला है. इन 4 शहरों को नो ट्रिपिंग जोन घोषित कर दिया गया है. उत्तर प्रदेश के बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा ने इस बात की घोषणा अपने ट्विटर पर भी की है. उन्होंने लिखा है," सीएम योगी आदित्यनाथ जी की मंशा के अनुरूप प्रथम चरण में प्रदेश के गाजियाबाद, नोएडा, लखनऊ और वाराणसी को आज से नो ट्रिपिंग जोन घोषित कर दिया गया है। अब इन शहरों के निवासियों को बिना कटौती 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।" जानकारी के मुताबिक अब बाकी शहरों को भी इस दायरे में लाने का प्रयास किया जाएगा. यूपी में बिजली समस्या से निजात पाने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. गाजियाबाद में रात के वक्त बिजली लगातार अप-डाउन करती है जिसके कारण कई इलाकों से बिजली उपकरण खराब होने की भी शिकायतें हैं. लखनऊ, वाराणसी और नोएडा में भी दिन में एक-दो बार बिजली जाने की समस्या आम बात है. दरअसल बिजली चोरी, जर्जर तार, ओवरलोडिंग जैसी समस्याओं से विभाग को निपटना होता है. हालांकि बिजली मंत्री और अधिकारी ट्विटर पर काफी सक्रिय हैं और लोगों की समस्याओं को समझ कर उन्हें सुलझाने का प्रयास करते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC आंदोलन: ED जांच के लिए सोरेन सरकार तैयार, 3 परीक्षाएं होंगी रद्द
JPSC आंदोलन: ED जांच के लिए सोरेन सरकार तैयार, 3 परीक्षाएं होंगी रद्द
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
बारामती में फिर विमान दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
बारामती में फिर विमान दुर्घटना, ट्रेनिंग प्लेन हादसे का शिकार
योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना
योगी के मंत्री ने बताई 'PDA' की परिभाषा, अखिलेश पर साधा निशाना

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget