एक्सप्लोरर

ताला तोड़कर 3.41 लाख की चोरी, आलमारी में रखा 1.70 लाख का चेक भी उठा ले गए चोर

सीएम सिटी में चोरों के हौसले बुलंद है. इस बार चोरों ने इंश्‍योरेंस कंपनी के गेट और आलमारी का ताला तोड़कर 3.41 लाख रुपए नकद और 1.70 लाख रुपए के चेक पर हाथ साफ कर दिया.

गोरखपुरः सीएम सिटी में चोरों के हौसले बुलंद है. इस बार चोरों ने इंश्‍योरेंस कंपनी के गेट और आलमारी का ताला तोड़कर 3.41 लाख रुपए नकद और 1.70 लाख रुपए के चेक पर हाथ साफ कर दिया. इंश्‍योरेंस कंपनी के मैनेजर ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरे के माध्‍यम से चोरों की तलाश में जुटी है.

गोरखपुर कैंट इलाके के बेतियाहाता स्थित नेशनल इंश्योरेंश कंपनी की आलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने कैश बाक्स चुरा लिया. मैनेजर के मुताबिक कैश बाक्स में 3,40,732 रुपए नकद और 1.70 लाख का चेक था. मैनेजर ने पुलिस को तहरीर दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बेतियाहाता मोहल्‍ले में नेशनल इंश्योरेंस का कार्यालय है. बेलीपार इलाके के मेहरौली गांव निवासी वर्तमान में तारामंडल में रहने वाले प्रभुनाथ यहां मैनेजर हैं. कैशियर ईश्वर चंद, चौकीदार एवं सफाईकर्मी गयासुद्दीन, रिकार्ड कीपर विजय कुमार कन्नौजिया समेत यहां कुल 8 कर्मचारी हैं.

मैनेजर के मुताबिक 20 नवंबर की शाम एक दिन का कैश 3,40,732 रूपए नकद और 1.70 लाख का चेक उन्होंने कैशियर के सहयोग से कैश बाक्स में रखकर उसे चौकीदार के माध्यम से आलमारी में रखवा दिया. 21 नवंबर को बारावफात का अवकाश था. 22 नवंबर की सुबह चौकीदार और रिकार्ड कीपर जब कंपनी के कार्यालय पर पहुंचे तो साइड के गेट का ताला टूटा मिला. उन्होंने इसकी जानकारी उन्हें दी. मैनेजर मौके पर पहुंचे, तो अंदर आलमारी का ताला तोड़कर चोरों ने कैश बाक्स चुरा लिया था.

उन्होंने कंट्रोल रूम को चोरी की घटना की सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की. डाग स्क्वायड टीम और फारेंसिक जांच टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की. पुलिस के मुताबिक डॉग स्क्वायड का खोजी कुत्ता कंपनी कार्यालय के अंदर ही घूमकर रह गया. वह बाहर नहीं निकला. कैंट के प्रभारी निरीक्षक रवि राय ने बताया कि इंश्‍योरेंस कंपनी में चोरी की जानकारी मिली है.

उन्‍होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. मैनेजर ने बताया है कि कार्यालय की एक चाभी उनके पास और एक कैशियर के पास रहती है. कैश बाक्स को रखवाने में चौकीदार और रिकार्ड कीपर की मदद ली जाती थी. पुलिस सीसीटीवी कैमरे के माध्‍यम से चोरों की तलाश कर रही है. शीघ्र ही उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राम मंदिर में दर्शन के लिए क्यों नहीं गए बृजभूषण शरण सिंह? बताई वजह
राम मंदिर में दर्शन के लिए क्यों नहीं गए बृजभूषण शरण सिंह? बताई वजह
BJP में घमासान! गाजीपुर में एमएलसी और नगर पालिका अध्यक्ष आमने-सामने
BJP में घमासान! गाजीपुर में एमएलसी और नगर पालिका अध्यक्ष आमने-सामने
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा: गुरुग्राम में बदला ट्रैफिक का प्लान, भारी वाहन डायवर्ट
कांवड़ यात्रा के बीच मुजफ्फरनगर में हाई अलर्ट, ATS और डॉग स्क्वायड तैनात
कांवड़ यात्रा के बीच मुजफ्फरनगर में हाई अलर्ट, ATS और डॉग स्क्वायड तैनात

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget