एक्सप्लोरर

अति दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन के साथ वाराणसी से 10 तस्कर गिरफ्तार

एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि इन सभी तस्करों को मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ की वाराणसी ईकाई और वन विभाग की संयुक्त टीम ने वाराणसी जनपद के थाना सिगरा स्थित होटल प्रिया से रविवार दोपहर तीन बजे गिरफ्तार किया. जिनके पास से एक जीवित पैंगोलिन बरामद हुआ.

लखनऊ: यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और वन विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को वाराणसी जनपद के थाना सिगरा के एक होटल से अति लुप्त दुर्लभ प्रजाति के जीव पैंगोलिन के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया है. तस्कर पैंगोलिन का अवैध व्यापार करते थे. इसके पास से आठ मोबाइल फोन भी मिले हैं.

यूपी एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि पकड़े गए तस्करों की पहचान सुरेन्द्र कुमार गुप्ता निवासी सोनभद्र, मो शहजाद, शमीम अख्तर व शकील अहमद निवासी वाराणसी, मदनेश कुमार सिंह, किशोर झा, अशोक, बृज मोहन सिंह, महेश कुमार, और संदीप कुमार निवासी बिहार राज्य हैं.

उन्होंने बताया कि इन सभी तस्करों को मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ की वाराणसी ईकाई और वन विभाग की संयुक्त टीम ने वाराणसी जनपद के थाना सिगरा स्थित होटल प्रिया से रविवार दोपहर तीन बजे गिरफ्तार किया. जिनके पास से एक जीवित पैंगोलिन बरामद हुआ. पकड़े गए तस्कर विश्व में अति दुर्लभ प्रजाति के जीव पैंगोलिन के अवैध व्यापार करते हैं.

पूछताछ में मुख्य आरोपी सुरेन्द्र कुमार गुप्ता ने बताया कि यह पैंगोलिन उसने सोनभद्र के पन्नू गंज के जंगल क्षेत्र से अवैध रूप से पकड़ा है और अपने साथियों के साथ ऊंचे दाम पर अवैध रूप से बेचने के दौरान उसे पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने पकड़ लिया है. पकड़े गये अन्य लोगों का पैंगोलिन अथवा अन्य वन्य जीवों के अवैध व्यापार के सम्बन्ध में संलिप्तता के सम्बन्ध में पूछताछ की जा रही है.

एसएसपी ने बताया कि इंटरपोल की पिछले तीन वर्षो की रिपोर्ट में पैंगोलिन को लगातार विश्व में सबसे अधिक अवैध व्यापार किये जाने वाले वन्य जीव के रूप में चिन्हित किया गया है. वर्ष 2018 में सीआईटीईएस के साऊथ अफ्रीका अधिवेशन के दौरान विश्व भर में पैंगोलिन की घटती संख्या पर चिन्ता व्यक्त करते हुए उसे सीआईटीईएस अनुसूची-। में सम्मिलित किया गया है. यह भी उल्लेखनीय है कि पैंगोलिन वन्य जीव अधिनियम-1972 के शीडयूल्ड-1 में अंकित है.

गिरफ्तार आरापियों के विरूद्ध थाना सिगरा जनपद वाराणसी में मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है. आगे की कार्यवाही वाराणसी पुलिस करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
रामपुर: आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर ED का एक्शन, 426 करोड़ की संपत्ति अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget