एक्सप्लोरर

प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर तेजस्वी का नीतीश कुमार से सवाल, पूछा- इस पर क्या कहना है?

तेजस्वी यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि महात्मा गांधी की कसम खाने वाले जदयू प्रमुख का अपनी सहयोगी पार्टी बीजेपी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर की नाथूराम गोडसे के बारे में की गई टिप्पणी के बारे में क्या सोचना है.

पटना: राजद नेता और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. तेजस्वी ने नीतीश को घेरते हुए साध्वी प्रज्ञा मामले में उनसे सवाल पूछा है. तेजस्वी ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर के बारे में नीतीश कुमार अपनी राय साफ करें.

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि "महात्मा गांधी की कसम खाने वाले जेडीयू प्रमुख का अपनी सहयोगी पार्टी बीजेपी की सांसद प्रज्ञा ठाकुर की नाथूराम गोडसे के बारे में की गई टिप्पणी के बारे में क्या सोचना है. तेजस्वी ने कहा कि उन्हें आशा है कि भोपाल से आए इस बयान ने मुख्यमंत्री की अंतरात्मा को सुखद अनुभूति दी होगी. उन्हें बताना चाहिए कि वह साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के प्रकरण के बारे में क्या सोचते हैं."

इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा का हालचाल जानने पटना के पीएमसीएच अस्पताल पहुंचे. बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा सीएम नीतीश कुमार से राज्य में दो केंद्रीय विद्यालयों के लिए जमीन आवंटित करने की मांग कर रहे हैं. इस मांग के पूरी नहीं होने के बाद अभी वह आमरण अनशन कर रहे हैं. इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.

आरएलएसपी चीफ से मुलाकात करने के बाद बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि उपेंद्र कुशवाहा की इस हालत के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिम्मेदार हैं. उन्होंने सवाल किया कि बिहार में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग को आप कैसे नाजायज बता सकते हैं जबकि इसके खुलने से राज्य के लोगों और उनके बच्चों को फायदा मिलेगा. आरजेडी नेता ने कहा कि जब केंद्र सरकार ने इस प्रस्ताव को पास कर दिया है तब आखिरकार सरकार इस फैसले को लेकर सहमति क्यों नहीं दे रही है. गौरतलब है कि पहले नीतीश कुमार राजद के सहयोगी हुआ करते थे लेकिन दो साल पहले कुमार ने राजद से अपने संबंध तोड़कर बीजेपी से नाता जोड़ लिया था.

विधानसभा चुनाव: झारखंड में पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू, 6 जिलों की 13 सीटों पर हो रहा है मतदान

हैदराबाद: जिस जगह महिला डॉक्टर को रेप कर जलाया वहीं से मिला एक और महिला का शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए आई खुशखबरी, बहुमत के करीब
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए आई खुशखबरी, बहुमत के करीब
यूपी SIR में 85854 वोटर के नाम कटे? चुनाव आयोग ने इस दावे की बताई सच्चाई
यूपी SIR में 85854 वोटर के नाम कटे? चुनाव आयोग ने इस दावे की बताई सच्चाई
रामलीला मैदान का वीडियो शेयर कर बोले सौरभ भारद्वाज, 'क्या वे अफरा-तफरी...'
रामलीला मैदान का वीडियो शेयर कर बोले सौरभ भारद्वाज, 'क्या वे अफरा-तफरी...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget