एक्सप्लोरर

क्या तेजप्रताप मुख्यमंत्री पद के दावेदार हो सकते हैं, तेजस्वी बोले- ये पार्टी तय करती है

क्या तेजप्रताप आरजेडी के अगले अध्यक्ष होंगे, इसपर तेजस्वी ने कहा कि ये सवाल तो जेडीयू से पूछना चाहिए कि नीतीश कुमार के बाद उनका उत्तराधिकारी कौन होगा. जिसे आरजेडी अध्यक्ष बनना होगा वह बनेगा.

पटना: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी में सब लोग मिलजुल कर काम कर रहे हैं. अपने बड़े भाई तेजप्रताप के हालिया बयान पर उन्होंने कहा कि उनका बयान पार्टी के संगठन को मज़बूत करने के लिए था. कुछ लोगों ने तेजप्रताप से शिकायत की थी कि छात्र आरजेडी को तवज्जो नहीं दी जा रही, उसी को लेकर तेजप्रताप जी ने ऐसा बयान दिया होगा. उन्होंने कहा कि तेजप्रताप जी ने कंफ्यूजन में ऐसा बयान दिया था.

क्या आप तेजप्रताप को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाएंगे?

क्या आप कभी तेजप्रताप के लिए बलिदान देंगे, क्या कभी उन्हें मुख्यमंत्री पद का दावेदार बनाएंगे, इस सवाल पर तेजस्वी ने कहा, ''पार्टी जो ज़िम्मेदारी देती है उसे निभाना होता है.'' क्या तेजप्रताप आरजेडी के अगले अध्यक्ष होंगे, इसपर तेजस्वी ने कहा कि ये सवाल तो जेडीयू से पूछना चाहिए कि नीतीश कुमार के बाद उनका उत्तराधिकारी कौन होगा. जिसे आरजेडी अध्यक्ष बनना होगा वह बनेगा.

तेजस्वी ने कहा, ''ये कोई मुद्दा ही नहीं था कि लालू जी या राबड़ी जी को हमारे साथ बैठकर बात करनी पड़े. कुछ लोग अपनी मानसिक संतुष्टि के लिए ऐसा जताने की कोशिश कर रहे हैं कि भाई-भाई में लड़ाई है. तेजप्रताप ने हमेशा कहा है कि वे कृष्ण की भूमिका में होंगे और मैं उनका अर्जुन होऊंगा.''

बिहार बोर्ड के नतीजों पर तेजस्वी ने उठाए सवाल

इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने बिहार बोर्ड के नतीजों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि छात्रों का भविष्य ख़राब हो रहा है और फिर उनपर लाठियां बरसाई जा रही हैं. मेरी मांग है कि छात्रों के लिए कैम्प लगाया जाए ताकि उनका साल ख़राब न हो. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि घूस लेकर छात्रों को पास और फेल किया जा रहा है.

इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह (हॉस्टल) मामले में बिहार की नीतीश कुमार सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि शायद ही वहां कोई बच्ची बची होगी जिसके साथ दुष्कर्म नहीं हुआ होगा. सरकार आरोपियों को बचा रही है. बच्चियों को अफ़सरों और नेताओं के यहां भेजा जाता था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन: मुंबई में 20 FIR, आरोपियों को पेश होने का नोटिस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस
CJP आंदोलन के समय 500+ फेक नैरेटिव वाले अकाउंट्स ट्रेस
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान पर JDU की दो टूक, 'शब्दों में मर्यादा…'
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान पर JDU की दो टूक, 'शब्दों में मर्यादा…'
CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'
CM भगवंत मान बोले, 'पंजाब में कोई पेपर लीक नहीं हुआ'

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget