एक्सप्लोरर

बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार

बस्ती बीजेपी में गुटबाजी पूरे चरम पर है. पूर्व महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शैल त्रिपाठी ने जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा पर उन्हें पद से हटवाने के गंभीर आरोप लगाया. दोनों ओर से बयानबाजी जारी है.

उत्तर प्रदेश के बस्ती में भारतीय जनता पार्टी के भीतर गुटबाजी और कलह अब खुलकर सामने आ गयी है. जिसमें महिला मोर्चा की पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी द्वारा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं. शैल त्रिपाठी ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष का महिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ व्यवहार सही नहीं है.

उधर इसके बाद जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने पलटवार करते हुए शैल त्रिपाठी पर अनुशासनहीनता और झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की बात कही है. विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी में इस तरह की गुटबाजी ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. मामला शैल त्रिपाठी को पद से हटाए जाने के बाद तूल पकड़ गया है.

यह भी पढ़ें: कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए

क्या हैं आरोप ?

दरअसल 12 अक्टूबर को बीजेपी में शैल त्रिपाठी को महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया था. लेकिन इसके बाद 18 अक्टूबर को बिना उन्हें बताए पद से हटाकर मंजू श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त कर दिया गया था. शैली त्रिपाठी के मुताबिक यह सब विवेकानन्द मिश्रा ने यह करवाया है. उन्होंने आरोप लगाया कि इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाह ने उन पर दबाब भी बनाया था कि वे इस्तीफा दे दें. लेकिन जब उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया तो उन्हें बिना बताए हटा दिया गया था.

इसके साथ ही शैल त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि जिलाध्यक्ष बनाने के लिए संबंधित से दो लाख रुपए विवेकानंद मिश्रा ने बंद कमरे में लिए हैं. जबकि पार्टी में कई सक्रिय पदाधिकारी भी मौजूद थीं, उनमें से किसी को नहीं बनाया गया. यही नहीं उन्होंने अपने आरोपों में पार्टी के एक महामंत्री का भी नाम लिया है.

विवेकानंद मिश्रा का पलटवार 

इस पूरे मामले पर अब भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा पलटवार किया है, उन्होंने शैल त्रिपाठी द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें पूरी तरह से निराधार और मनगढ़ंत बताया है. जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा ने दो टूक शब्दों में कहा है कि वह इस मामले में मानहानि और झूठे आरोप लगाने के लिए कानूनी रूप से एफआईआर दर्ज कराएंगे. 

इसके अलावा उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि पार्टी स्तर पर अनुशासनहीनता और झूठी बयानबाजी करने के लिए शैल त्रिपाठी के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाएगी. जिला अध्यक्ष ने सफाई देते हुए बताया कि पार्टी की जिला इकाई के द्वारा जो आधिकारिक लिस्ट भेजी गई थी, उसमें शैल त्रिपाठी का कहीं भी नाम शामिल नहीं था. इसके बावजूद उन्हें अध्यक्ष पद मिल गया था और जैसे ही इस प्रशासनिक त्रुटि या गड़बड़ी की जानकारी पार्टी नेतृत्व के सामने आई, तो तत्काल प्रभाव से सूची को संशोधित करते हुए उन्हें पद से हटा दिया गया. जिला अध्यक्ष का कहना है कि इसी बात से बौखलाकर और पद छिन जाने की वजह से शैल त्रिपाठी अब उनके ऊपर इस तरह के बेबुनियाद और गंदे आरोप लगा रही हैं.

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
रामपुर में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
Advertisement

वीडियोज

CM Yogi Vs Akhilesh Yadav! 27 में किसका 'हिन्दू कार्ड' चलेगा ?
Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget