एक्सप्लोरर

महागठबंधन में JDU की वापसी पर तेजस्वी बोले- नीतीश के लिए No Vacancy

तेजस्वी यादव नीतीश कुमार से सियासी तौर पर बेहद नाराज रहे हैं. इसकी बड़ी वजह है कि नीतीश कुमार ने पिछले साल सबको चौंकाते हुए महागबंधन (आरजेडी, जेडीयू, कांग्रेस) से नाता तोड़ लिया था और बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली थी. तेजस्वी महागठबंधन की सरकार में उप-मुख्यमंत्री थे.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव से पहले क्या फिर से बीजेपी के खिलाफ बिहार में महागठबंधन बनेगा और नीतीश कुमार इसमें शामिल होंगे? इस सवाल पर सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है. दरअसल, नीतीश कुमार ने नोटबंदी पर यूटर्न के बाद अब विशेष राज्य के दर्जे के लिए हुंकार भरी है. विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने के फैसले पर अंतिम निर्णय केंद्र की मोदी सरकार को लेना है और नीतीश कुमार बीजेपी के साथ गठबंधन में हैं. इन्हीं आधार पर कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश बीजेपी को तौबा कर आरजेडी के साथ मिलकर दोबारा महागठबंध की नींव रखेंगे. इस बीच आरजेडी ने साफ कर दिया है कि नीतीश के लिए कोई वेकैंसी नहीं है.

लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, ''इनके पास कुछ नहीं है. ये आकर क्या करेंगे और यहां कोई जगह नहीं है. ये इसलिए आएंगे कि हमारे वोट पर जीतें और जो सीटें मिलेंगी उसको जाकर बीजेपी को दे दें फिर से. यहां कोई जगह नहीं है. लालू जी ने पहले ही कहा है कि नीतीश कुमार दोबारा अगर द्वार पर आएंगे तो उनके लिए कोई जगह नहीं होगी.''

हालांकि महागठबंधन में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) अध्यक्ष नीतीश कुमार की वापसी पर लालू की पार्टी आरजेडी में दो तरह की राय है. सूत्रों के मुताबिक, कई नेताओं का मानना है कि अगर नीतीश गठबंधन में आते हैं तो उनका स्वागत किया जाना चाहिए. फिलहाल आरजेडी के नेतृत्व वाली गठबंधन में सूबे में कांग्रेस और जीतन राम मांझी की पार्टी हम है.

तेजस्वी का नीतीश पर हमला, कहा- 'चाचा बेवकूफ मत बनाइए, ट्रंप से नहीं मोदी से मांगिए विशेष राज्य का दर्जा

तेजस्वी यादव नीतीश कुमार से सियासी तौर पर बेहद नाराज रहे हैं. इसकी बड़ी वजह है कि नीतीश कुमार ने पिछले साल सबको चौंकाते हुए महागबंधन (आरजेडी, जेडीयू, कांग्रेस) से नाता तोड़ लिया था और बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बना ली थी. तेजस्वी महागठबंधन की सरकार में उप-मुख्यमंत्री थे. नीतीश ने लालू यादव के परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे.

बीजेपी के साथ आने के बाद बिहार के भागलपुर, रोसड़ा, औरंगाबाद में हुई सांप्रदायिक हिंसा को लेकर नीतीश की 'सुशासन बाबू' वाली छवि को भी झटका लगा. विपक्ष उन्हें हिंसा से समझौता करने का आरोप लगाती रही है. नीतीश इस छवि को भी बदलने की कोशिश कर रहे हैं.

मुस्लिम गर्लफ्रेंड के परिवार ने की थी बेटे की हत्या, अब पिता देंगे इफ्तार पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: अब लोगों के मुकदमों पर दूसरी जगह होगी सुनवाई, बदला अदालत का पता, जानें क्यों?
वाराणसी: अब लोगों के मुकदमों पर दूसरी जगह होगी सुनवाई, बदला अदालत का पता, जानें क्यों?
'गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने में दिक्कत क्या है', CM योगी के बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का पलटवार
'गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने में दिक्कत क्या है', CM योगी के बयान पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का पलटवार
बाबा केदार के प्रति भक्तों की अटूट आस्था, 40 दिनों 10 लाख से अधिक भक्तों ने किए भगवान शिव के दर्शन
बाबा केदार के प्रति भक्तों की अटूट आस्था, 40 दिनों 10 लाख से अधिक भक्तों ने किए भगवान शिव के दर्शन
Delhi News: सदर बाजार की बदहाली पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा, सीएम रेखा गुप्ता से मांगा मिलने का समय
दिल्ली: सदर बाजार की बदहाली पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा, सीएम रेखा गुप्ता से मांगा मिलने का समय

वीडियोज

CM Yogi Adityanath Speech: Social Media पर CM Yogi की नसीहत! | Education | UP CM
Surya Murder Case | CM Yogi | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | CM Yogi | Asad Encounter | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी?
Surya Murder Case | Asad Encounter | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी? |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
ईरान की धमकी का असर? नेतन्याहू के पास पहुंचा ट्रंप का फोन, लेबनान नहीं जाएंगी इजरायली सेना
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
तमिलनाडु के CM विजय सभी कार्यक्रमों में क्यों पहनते हैं काला सूट-पैंट? TVK चीफ ने कर दिया खुलासा
Cool Places Near Delhi: दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
Soil Testing Without Lab: खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
Embed widget