तेजस्वी यादव का सुशील मोदी पर निशाना, पूछा- इकॉनमी क्या सावन भादो में 'इकॉनवमी' मनाती है?
सुशील मोदी ने रविवार को एक ट्वीट किया था. इसमें उन्होंने कहा था कि वैसे तो हर साल सावन-भादो में मंदी रहती है लेकिन इस बार मंदी का शोर मचाकर कुछ लोग चुनाव में मिली हार की खीझ उतार रहे हैं. तेजस्वी यादव ने अब पलटवार किया है.

नई दिल्ली: बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी के हर साल सावन-भादो में मंदी रहती है वाले बयान पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने निशाना साधा है. दरअसल विपक्षी दलों समेत कई अर्थशास्त्रियों का दावा है कि देश आर्थिक मंदी की चपेट में है. इसको लेकर पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने भी केंद्र को निशाने पर लेते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की हालत चिंताजनक है.
इस बीच रविवार को सुशील मोदी ने एक ट्वीट किया. इसमें उन्होंने कहा कि वैसे तो हर साल सावन-भादों में मंदी रहती है लेकिन इस बार मंदी का ज्यादा शोर मचाकर कुछ लोग चुनावी पराजय की खीझ उतार रहे हैं. तेजस्वी ने सुशील मोदी के इस बयान पर ट्वीट किया, ''इकॉनमी” क्या सावन भादो में “इकॉनवमी” मनाती है?''
“इकॉनमी” क्या सावन भादों में “इकॉनवमी” मनाती है? https://t.co/RtoiZQMOxS
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 2, 2019
बिहार के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है केंद्र, एनडीए से अलग हो जाएं नीतीश कुमार- जीतन राम मांझी
सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में कहा था, ''केंद्र सरकार ने अर्थव्यवस्था में तेजी लाने के लिए 32 सूत्री राहत पैकेज की घोषणा और 10 छोटे बैंकों के विलय की पहल से लेंडिंग कैपिसिटी बढ़ाने जैसे जो चौतरफा उपाय किये हैं, उनका असर अगली तिमाही में महसूस किया जाएगा. वैसे तो हर साल सावन-भादो में मंदी रहती है, लेकिन इस बार मंदी का ज्यादा शोर मचा कर कुछ लोग चुनावी पराजय की खीझ उतार रहे हैं.'' सुशील मोदी ने कहा, ''बिहार में मंदी का खास असर नहीं है इसलिए वाहनों की बिक्री नहीं घटी. केंद्र सरकार जल्द ही तीसरा पैकेज घोषित करने वाली है.''
यह भी देखें
Source: IOCL

























