साइकिल चलाने के दौरान सड़क पर गिरे तेजप्रताप यादव
तेजप्रताप सुबह साइकिल चलाने का अभ्यास करने और लोगों को साइकिल यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने पटना की सड़कों पर निकले थे. इस दौरान तेजप्रताप अपने ही काफिले में चल रहे एक वाहन से टकरा गए और सड़क पर गिर गए.

पटना: लालू यादव के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने गुरुवार को पटना में साइकिल चलाने के दौरान गिर पड़े. पटना में साइकिल चलाकर उन्होंने आमलोगों से आरजेडी की 'एनडीए भगाओ, बेटी बचाओ' साइकिल मार्च में भाग लेने की अपील की. हालांकि, इस दौरान तेजप्रताप की साइकिल एक वाहन से टकरा गई और वह सड़क पर गिर गए.
#WATCH RJD leader Tej Pratap Yadav tumbles to the ground during a cycle rally in Patna earlier today pic.twitter.com/ulgdH4GZYx
— ANI (@ANI) July 26, 2018
तेजप्रताप सुबह साइकिल चलाने का अभ्यास करने और लोगों को साइकिल यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने पटना की सड़कों पर निकले थे. इस दौरान तेजप्रताप अपने ही काफिले में चल रहे एक वाहन से टकरा गए और सड़क पर गिर गए. उनकी बांह में हल्की चोट आई है.
तेजप्रताप ने कहा, "जो लोग मैदान में निकलते हैं वही गिरते और लड़ते हैं. यह स्पोर्ट्समैन के साथ होता रहता है. गौरतलब है कि तेजस्वी यादव 28 जुलाई को गया से पटना तक साइकिल यात्रा निकालने वाले हैं. उनके साथ तेजप्रताप भी रहेंगे. इस यात्रा का नाम 'एनडीए हटाओ, बेटी बचाओ' का नाम दिया है.




















