एक्सप्लोरर

तेजप्रताप यादव ने कहा- इस चुनाव में पिता की गैरहाजिरी चुनौती रही, नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं

तेजप्रताप ने उम्मीद जताई कि इस बार पाटलिपुत्र से उनकी बहन मीसा भारती चुनाव जीतेंगी. उन्होंने कहा कि वे खुद निश्चित नहीं है कि इस बार महागठबंधन कितनी सीटें जीतेगी लेकिन रिजल्ट चौंकाने वाले होंगे.

पटना: आरजेडी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप यादव ने कहा है कि उनके पिता की गैरहाजिरी की वजह से चुनाव का प्रचार अभियान चलाने में बहुत बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा. उन्होंन कहा कि तब भी पार्टी ने यह चुनाव बेहतर ढंग से लड़ा. लालू प्रसाद इन चुनावों में भाग नहीं ले सके क्योंकि वह चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे हैं. वे इन दिनों बीमार हैं और रांची के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

तेजप्रताप ने कहा, ‘‘23 मई को राज्य में ढेर सारी जगहों पर लालटेन (राजद का चुनाव चिह्न) जल उठेगा. उनका मानना है कि चुनाव परिणाम चौंकाने वाले होंगे. उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पिता हमेशा गरीबों और दमित लोगों की आवाज रहे और यही विरासत उन्होंने मुझे और मेरे भाई (तेजस्वी यादव) को सौंपी है कि उन लोगों के लिए लड़ा जाए और समाज में समानता और न्याय लाया जाए.’’ तेजप्रताप ने कहा, ‘‘इन चुनावों में उनकी (लालू प्रसाद की) गैरहाजिरी वास्तव में हमारे लिए एक बहुत बड़ी चुनौती रही.’’

जब उनसे पूछा गया कि बिहार में महागठबंधन को कितनी सीटें पर जीत की उम्मीद है तो उन्होंने कहा, ‘‘आंकड़ा बदल सकता है क्योंकि अभी मतदाताओं का मिजाज स्पष्ट नहीं है.’’ तेजप्रताप ने कहा, ‘‘ हमने (राजद) अपना काम किया. हम लोगों तक पहुंचे और उन्हें बिहार और देश की राजनीतिक और आर्थिक हालत के बारे में बताया. अगर किस्मत ने साथ दिया तो हम अपनी तैयारियों के मुताबिक 20 से 23 सीटें जीतने जा रहे हैं.’’

महुआ से विधायक तेजप्रताप ने कहा कि वह स्वयं निश्चित नहीं हैं कि पार्टी कितनी सीटें जीतने जा रही है. इस बार चौंकाने वाले परिणाम सामने आ सकते है. उन्हें यह भी आशा है कि उनकी बहन मीसा भारती इस बार पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीतेंगी. इस बार के लोकसभा चुनाव में बिहार में महागठबंधन में शामिल आरजेडी ने 19, कांग्रेस ने नौ, आरएलएसपी ने पांच, वीआईपी पार्टी और हम पार्टी ने तीन-तीन सीटों पर चुनाव लड़ा है.

तेजप्रताप ने पीटीआई-भाषा को दिए इस विशेष इंटरव्यू में दावा किया कि उनके और उनके भाई तेजस्वी यादव के बीच किसी तरह का कोई विवाद नहीं है. उन्होंने कहा, ‘‘मेरे और मेरे भाई के बीच किसी तरह का विवाद नहीं है. मैं इसे साबित करने की चुनौती देता हूं. वास्तव में, मेरा आशीर्वाद सदैव उसके लिए है और मैं वही करूंगा जो मेरे पिता ने करने को कहा है. वास्तव में मैं अपने भाई के लिए कवच बन कर रहा हूं, जब भी उन पर हमला किया गया है.’’

मीडिया में आई ऐसी बातों को जिनमें कहा गया है कि आध्यात्मिकता उनके राजनीतिक करियर पर ग्रहण लगा रही है, पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुंये उन्होंने कहा, ‘‘मैं राजनीतिक और आध्यात्मिक हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं कृष्ण और शिव का भक्त हूं. मैं मथुरा और वृंदावन गया ताकि ऊर्जा हासिल कर सकूं. कुछ लोगों को पीपल के पेड़ के नीचे बैठ कर ऊर्जा मिलती है, कुछ लोगों को गांव के तालाब में निकट जाने से मिलती है. इसका मतलब यह नहीं है कि राजनीति से मेरा अब जुड़ाव कम है क्योंकि मैं अब अधिक आध्यात्मिक हूं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूफटॉप सोलर में UP का कमाल, महाराष्ट्र को पीछे छोड़ 'सूर्य घर योजना' में हासिल किया दूसरा स्थान
रूफटॉप सोलर में UP का कमाल, महाराष्ट्र को पीछे छोड़ 'सूर्य घर योजना' में हासिल किया दूसरा स्थान
अमरनाथ यात्रा पर ब्रेक! IMD अलर्ट के बाद 19 जुलाई से दोनों मार्गों पर रोक, श्रद्धालुओं की एंट्री बंद
अमरनाथ यात्रा पर ब्रेक! IMD अलर्ट के बाद 19 जुलाई से दोनों मार्गों पर रोक, श्रद्धालुओं की एंट्री बंद
UP Election 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
यूपी चुनाव 2027: बूथ स्तर पर BJP vs SP की जंग तेज, दोनों दलों ने शुरू की तैयारी
महोबा NEET केस में बड़ा यू-टर्न! अस्पताल से गायब छात्रा कोर्ट में मिली, रेप-अपहरण के आरोपों से इनकार
महोबा NEET केस में बड़ा यू-टर्न! अस्पताल से गायब छात्रा कोर्ट में मिली, रेप-अपहरण के आरोपों से इनकार

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Embed widget