एक्सप्लोरर

अपहरण के बाद फिरौती न मिलने पर युवक की हत्या करने के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने टैक्सी चालक को अगवाकर फिरौती न मिलने पर उसकी हत्या कर देने के आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया.

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने दो दिन पूर्व टैक्सी चालक को अगवाकर फिरौती न मिलने पर उसकी हत्या कर देने के आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस से बुधवार की रात हुई मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है. घायल होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि उसके साथी को कानूनी कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया है.

इनकी निशानदेही पर पुलिस ने अपहृत टैक्सी चालक का शव गरुड़ गोविंद मंदिर क्षेत्र से बरामद कर लिया है.

पुलिस अधीक्षक (नगर) राजेश कुमार सिंह ने बताया, ‘‘इस मामले में मुठभेड़ के बाद संजय उर्फ बाली उर्फ विजय सिंह व जितेश को गिरफ्तार किया गया है. इन दोनों ने 25 जून को अपने दोस्त टैक्सी चालक बबलू को अगवा करके 20 लाख की फिरौती मांगी थी.’’

उन्होंने बताया, ‘‘मुठभेड़ में संजय की टांग में गोली लगी है. इन लोगों से स्कार्पियो बरामद हुई है. इन्होंने फिरौती न मिलने पर अपने ही दोस्त बबलू की गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव को गरुड़ गोविंद मार्ग पर एक बाउंड्रीवाल में फेंक गए थे. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है.’’

पुलिस उपाधीक्षक (रिफाइनरी) जितेंद्र कुमार ने बताया, ‘जितेश पर सात लाख रुपये का कर्ज था. कर्ज उतारने के लिए देवीपुरा निवासी टैक्सी संचालक बबलू (23) को अगवा करने की योजना बना 25 जून को अगवा कर लिया. उसी के मोबाइल से बबलू के पिता से 20 लाख की फिरौती मांगी, न मिलने पर बबलू को मार डाला.’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
युवा कांग्रेस नेता की मौत से हिमाचल में शोक, CM सुक्खू ने सभी कार्यक्रम किए रद्द
युवा कांग्रेस नेता की मौत से हिमाचल में शोक, CM सुक्खू ने सभी कार्यक्रम किए रद्द
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
राजस्थान में वोटर लिस्ट में जुड़े 2.40 लाख नए नाम, 7.78 लाख आवेदन मिले
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा
झारखंड: गिरिडीह में चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 गिरफ्तार, 13 मामलों का खुलासा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget