एक्सप्लोरर

अलीगढ़ कांड में शामिल आरोपियों को बक्शा नहीं जाएगा, बेहद सख्त कार्रवाई करेंगे- स्वामी प्रसाद मौर्य

अलीगढ़ के टप्पल में हुए हत्याकांड से देश में गुस्से का माहौल है और लोग यूपी की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं. इस मामले पर यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार सख्त कार्रवाई करेगी.

प्रयागराज: यूपी के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने अलीगढ़ के टप्पल में ढाई साल की बच्ची की बेरहमी से हत्या की घटना की निंदा करते हुए दोषियों को फांसी की सज़ा दिलाए जाने की पैरवी किये जाने की बात कही है. स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि इस घटना में उनकी सरकार तेजी से सख्त कार्रवाई कर रही है. अड़तालीस घंटे में कार्रवाई पूरी हो जाएगी और वारदात में शामिल सभी आरोपी जेल की सलाखों के पीछे होंगे. सीबीआई जांच समेत पीड़ित परिवार की सभी मांगों पर गंभीरता से विचार हो रहा है.

उनका दावा है कि आरोपी चाहे कितने भी प्रभावशाली व रसूखदार हों, उन्हें कतई बख्शा नहीं जाएगा और ऐसी सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे समाज में इस तरह की घटनाओं को काबू में किया जा सकेगा. स्वामी प्रसाद मौर्य ने अपनी सरकार का बचाव करते हुए यह दलील ज़रूर दी कि ऐसी घटनाएं अप्रत्याशित होती हैं, क्योंकि इस तरह की ज़्यादातर वारदातों में कोई करीबी सदस्य ही शामिल होता है. उन्होंने ऐसी घटना को सामाजिक बुराई बताते हुए यह कहा कि ऐसी वारदातों से क़ानून व्यवस्था को जोड़कर नहीं देखा जा सकता.

क्या है पूरा मामला

अलीगढ़ के टप्पल इलाके में एक गरीब परिवार रहता है. बच्ची के पिता राजमिस्त्री का काम करते हैं. ढाई साल की बच्ची 30 मई को उस वक्त गायब हो गई जब वो घर के बाहर खेल रही थी. उसके पिता और बाकी लोगों ने उसकी तलाश की और बच्ची जब कहीं नहीं मिली तो परिवार के लोग पुलिस के पास पहुंचे. पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया और बच्ची की तलाश शुरु कर दी. पुलिस और बच्ची के परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे. इस बीच 2 जून को उसकी लाश कूड़े के ढेर में मिली. कुत्ते उसकी लाश को नोच रहे थे. बच्ची का सीधा हाथ जानवर खा चुके थे. वहां कूड़ा डालने पहुंचे किसी ने इस मंजर को देखा. जब ये जानकारी बच्ची के पिता को हुई तो वो भी वहां पहुंचे और अपनी बच्ची को पहचान लिया. इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने वहां जाम लगा दिया और प्रदर्शन करने लगी.

क्या कहती है पुलिस

एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि आरोपी जाहिद और असलम का बच्ची के पिता से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद था. ये दोनों लोग मजदूर हैं और विवाद के बाद जाहिद ने बच्ची के पिता को धमकी भी दी थी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने पूछताछ के लिए जाहिद को हिरासत में लिया था जहां उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया और बताया कि उसने अपने साथी असलम के साथ इस वारदात को अंजाम दिया था. एसएसपी ने कहा कि दोनों को जेल भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि ये कोई हेट क्राइम नहीं है. पुलिस ने ये भी बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची के साथ ना तो बलात्कार हुआ है और ना ही लाश पर तेजाब डाला गया है जैसा कि सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट

अलीगढ़ के सीएमओ एमएल अग्रवाल ने कहा कि तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया था जिसमें एक महिला डॉक्टर भी शामिल थीं. इस पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी की गई थी. वैसे तो रेप की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन फिर भी एक अन्य जांच के लिए सैंपल पुलिस को दे दिया गया है. उन्होंने बताया कि चूंकि करीब चार दिन बच्ची की लाश को छुपा कर रखा गया था इसलिए शरीर गल गया, डिकंपोज होने के कारण शरीर फूल गया और फटने लगा. इसी वजह से लगा होगा कि तेजाब डाला गया है लेकिन बच्ची के ऊपर तेजाब जैसी कोई बात रिपोर्ट में नहीं है. आंख निकाल लिए जाने के सवाल पर सीएमओ ने कहा कि बच्ची की आखें नहीं निकाली गईं थीं. रिपोर्ट के मुताबिक आंख के सॉफ्ट टिशूज़ गायब हैं जो चार दिल तक लाश को छिपाने के कारण हुए हैं. आंख गायब नहीं है.

एसआईटी का गठन

इस मामले की जांच के लिए एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में एक स्पेशन इन्वेस्टीगेशन टीम का गठन किया गया है. फॉरेन्सिक साइन्स टीम, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और अन्य एक्सपर्ट भी टीम में होंगे ताकि जांच जल्द से जल्द हो. इस मामले में आरोपियों पर पोस्को की धाराएं भी लगाई जाएंगी. एसएसपी ने बताया कि छह सदस्यों की टीम में एसपीआरए, सीओ खैर और चार विवेचक शामिल हैं जिनमें एक महिला निरीक्षक भी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
गोरखपुर को 1663 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, ओवरब्रिज का करेंगे उद्घाटन
गोरखपुर को 1663 करोड़ की सौगात देंगे CM योगी, ओवरब्रिज का करेंगे उद्घाटन
'सजा भुगतनी पड़ेगी' ED की गिरफ्त में आजम खान पर BJP से आया पहला बयान
'सजा भुगतनी पड़ेगी' ED की गिरफ्त में आजम खान पर BJP से आया पहला बयान
घर बैठे बनें अयोध्या दीपोत्सव का हिस्सा, ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग
घर बैठे बनें अयोध्या दीपोत्सव का हिस्सा, ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
Azam Khan Live Updates: ईडी की हिरासत में आजम खान, कल 10 बजे कोर्ट में पेशी
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'रामायणम्' ने रिलीज से पहले ही तोड़े रिकॉर्ड, बनी रणबीर कपूर की 6वीं बिगेस्ट ओपनर
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
'जन-महाभियोग' प्रस्ताव रख खरगे ने लगाए 6 आरोप, BJP बोली- पहली वोट चोरी नेहरू जी ने की
INDIA Bloc Jan Mahabhiyog Live: राहुल बोले- हर 7 में से 1 वोटर मिटा EC ने कबूला, 2024 का चुनाव था अवैध
Live: राहुल बोले- हर 7 में से 1 वोटर मिटा EC ने कबूला, 2024 का चुनाव था अवैध
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget