एक्सप्लोरर

यूपी: छात्रों के पास आ रहे हैं फोन कॉल, बोर्ड परीक्षा में पास होना चाहते हो तो इस खाते में पैसे भेज दो

यूपी बोर्ड परीक्षा का नतीजा जल्द आने वाला है. लेकिन इससे पहले कुछ घटनाओं के चलते बोर्ड की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है. यूपी के आजमगढ़ में कुछ छात्रों के पास फोन करके पैसे की मांग की जा रही है

लखनऊ. यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही परीक्षा से जुड़े अध्यापकों या कर्मचारियों के नाम से पैसे मांगने की फोन कॉल आ रही है. देश के सबसे बड़े परीक्षा बोर्ड यूपी बोर्ड में धांधली की शिकायत अक्सर आती हैं. यूपी के आजमगढ़ में दो छात्रों के पास एक ऐसी ही कॉल आई है. ये शहर के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र का मामला है. आपको बता दें कि इससे पहले भी ऐसी ही शिकायत शहर के निजामाबाद क्षेत्र से आई थी. 27 जून को यूपी बोर्ड के रिजल्ट जारी किया जाएगा.

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार आजमगढ़ के मुकेरीगंज मुहल्ला निवासी व 12वीं के छात्र करूणेश सिंह ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि बोर्ड के कर्मचारी के नाम पर उसके पास फोन आया. फोन करने वाले ने छात्र से कहा कि तुम्हारे गणित विषय में पांच नंबर कम है और तुम फेल हो जाओगे. इसके अलावा उसने कहा कि अगर तुम पास होना चाहते हो तो इस अकाउंट नंबर पर साढ़े तीन हजार रुपये भेज दो. मैं तुम्हारे नंबर बढ़ाकर पास करा दूंगा. छात्र द्वारा पूछे जाने पर कि पैसा कहां भेजा जाये. तब फोन करने वाले ने संदीप कुमार नाम से एसबीआई का खाता नंबर दिया.

करूणेश ने कोतवाली में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है. दूसरी तरफ एक अन्य मामले में फूलपुर के बहाउद्दीनपुर निवासी शिव प्रजापति पुत्र रामचंद्र ने भी फूलपुर कोतवाली में तहरीर दी है. इसके मुताबिक रामचंद्र ने बताया कि बोर्ड कर्मचारी के नाम से उसके पास फोन आया था, जिसमें  फोन करने वाले ने कहा कि तुम्हारे भौतिक व रसायन विज्ञान में कम नंबर हैं और पास होना चाहते हो तो चार हजार रुपये भेज दो तो नंबर बढ़ा दूंगा.

वहीं दीदारगंज थाना क्षेत्र के वारी गांव निवासी सतेंद्र पुत्र महेंद्र  के मोबाइल पर फोन आया कि तुम्हारा टोटल नंबर काफी कम है. चार हजार भेज दो तो 80 प्रतिशत नंबर कर दूंगा. साढ़े चार हजार भेजोगे तो 82 प्रतिशत कर दूंगा. ये दोनों छात्र जनता इंटर कालेज अंबारी के इंटरमीडिएट के छात्र हैं. दोनों ने अपने-अपने थानों पर तहरीर दी है.

इस पूरे मामले पर आजमगढ़ के डीआईओएस ने कहा कि अभी मुझे जानकारी नहीं है. लेकिन ऐसा हुआ है तो इसकी शिकायत बोर्ड से की जाएगी. उन्होंने कहा कि जिन नंबरों से फोन आ रहा है, उन नंबरों की जांच की जाए.

ये भी पढ़ें.

UP: इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा कानपुर शेल्टर होम में कथित शोषण का मामला, SC के वकील ने भेजी चीफ जस्टिस को चिट्ठी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
मल्लिकार्जुन खरगे के 'अपमान' पर भड़के BJP के साक्षी महाराज, बोले- 'SC-OBC के बिना...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!
मायावती के मन में क्या? अशोक बाहर, आनंद के पर कतरे, अंटू OUT, अगला नंबर किसका!

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget