एक्सप्लोरर

गिरिराज सिंह की 'नाराजगी' पर बोले सुशील मोदी- मुझे विश्वास है वे पार्टी के फैसले के खिलाफ नहीं जाएंगे

गिरिराज सिंह ने साफ कहा कि सीट बदलने को लेकर वे बिहार बीजेपी नेतृत्व से नाराज हैं. उन्होंने कहा कि इसको लेकर पूछा तक नहीं गया. बीजेपी सांसद ने साफ कह दिया है कि वे स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं करेंगे.

Lok Sabha Election 2019: बीजेपी सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपनी सीट बदले जाने को लेकर प्रदेश नेतृत्व से नाराज हैं. नवादा से उनका टिकट बदलकर बेगूसराय कर दिया गया है. इसको लेकर उन्होंने प्रदेश नेतृत्व से नाराजगी जताते हुए कहा कि सीट बदलने को लेकर उनसे पूछा तक नहीं गया. अब बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने इसको लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

सुशील मोदी ने कहा कि गिरिराज सिंह बेगूसराय से ही चुनाव लड़ेंगे. वे नवादा से चुनाव लड़ना चाहते थे. लेकिन मुझे विश्वास है कि गिरिराज सिंह पार्टी के फैसले के खिलाफ नहीं जाएंगे. बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में 'विजय संकल्प सम्मेलन' में उन्होंने ये बातें कही.

उधर पार्टी के इस फैसले से खफा गिरिराज सिंह ने एलान कर दिया है कि मैं स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं कर सकता. नवादा सीट से टिकट न मिलने के बाद अपनी चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने कहा कि सीट बदले जाने से पहले उन्हें विश्वास में नहीं लिया गया और पूछा तक नहीं गया. उन्होंने साफ किया कि प्रदेश नेतृत्व जब तक मुझे सीट बदलने को लेकर संतुष्ट नहीं करता मैं स्वाभिमान से समझौता नहीं करूंगा.

गिरिराज सिंह ने कहा, ''चिराग पासवान ने मुझसे कहा था कि आप जहां से चाहें लड़िए. प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा था कि आप जिस सीट से लड़ना चाहें लड़ें. फिर भी मुझसे पूछा तक नहीं गया. एक बार तो मुझसे पूछते. यही मेरे स्वाभिमान को बार-बार कचोट रहा है. जब प्रदेश नेतृत्व से मेरी बात होगी तब आगे का रास्ता देखा जाएगा. मेरे मन में बेगूसराय के खिलाफ कुछ नहीं है लेकिन मैं स्वाभिमान के साथ समझौता नहीं कर सकता.''

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget