एक्सप्लोरर

सुशील मोदी ने कहा- ऑटो सेक्टर को नहीं मिलेगी GST रियायत, आर्थिक मंदी नहीं सिर्फ कुछ सेक्टर प्रभावित

मारुति सुजुकी समेत कई कंपनियों ने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में सुस्ती का दावा करते हुए कहा था कि सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों की तरह ही हाइब्रिड और सीएनजी कारों पर जीएसटी में छूट दे.

रांची: ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में सुस्ती के बीच बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा है कि ऑटो सेक्टर को जीएसटी काउंसिल रियायत नहीं देगा. उन्होंने कहा कि गाड़ियों पर लगने वाले 28 प्रतिशत जीएसटी को घटाकर 18 प्रतिशत नहीं किया जाएगा. बिहार के वित्त मंत्री ने कहा कि ऑटो सेक्टर में सुस्ती के लिए ऑटो कंपनियां भी जिम्मेदार हैं.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने 'हिंदुस्तान पूर्वोदय 2019' कार्यक्रम में आर्थिक मंदी के दावों को भी खारिज किया. उन्होंने हालांकि ये जरूर कहा कि कुछ सेक्टर में स्लोडाउन है. जिसे खत्म करने के लिए प्रयास जारी है.

सुशील मोदी ने कहा, ''जीएसटी काउंसिल की बैठक 20 तारीख से शुरू होने जा रही है. मेरी एक दर्जन से अधिक वित्त मंत्रियों से बात हुई है. सभी के सभी ऑटो, बिस्कुट या अन्य गुड्स पर जीएसटी की दरों को कम करने के पक्ष में नहीं हैं. मैंने इसपर चर्चा की है. वाहनों की बिक्री में अगर कमी आई है तो इसकी वजह जीएसटी नहीं है. जीएसटी लागू हुए ढाई साल हो गए. आम सहमति है कि ऑटो सेक्टर को किसी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी. क्योंकि 45 हजार करोड़ का नुकसान होगा. इसकी भरपाई कौन करेगा?''

ध्यान रहे कि मारुति सुजुकी जैसी बड़ी कंपनियां वाहनों पर जीएसटी कम करने की मांग करती रही है. मारुति सुजुकी ने पिछले दिनों इलेक्ट्रिक वाहनों की तरह ही हाइब्रिड और सीएनजी कारों पर जीएसटी में छूट की मांग की थी. हाइब्रिड और सीएनजी वाहनों पर 28 प्रतिशत जीएसटी लगता है.

सुशील मोदी ने कहा, ''वाहनों की बिक्री में कमी के कई कारण हैं. उसका कारण बीएस6 भी है. इंश्योरेंस एक साल की बजाय पांच साल हो गया. इलेक्ट्रिक वाहन आए. फाइनेंस करने में बैंक कड़ाई कर रहे हैं. सुस्ती अस्थाई है.''

दिल्ली: रामविलास पासवान ने 420 रुपये किलो खरीदा सेब, सेबों की चमक से चकराए मंत्री ने भेजी जांच टीम

सुशील मोदी ने आर्थिक मंदी के दावों पर कहा, ''अभी आर्थिक मंदी नहीं है. कुछ सेक्टर में स्लोडाउन है. कहा जा रहा है कि पांच रुपये के बिस्कुट की बिक्री घट गई है, अजीब बात है. कहा जा रहा है कि साबुन लगाना लोगों ने कम कर दिया. देश में कॉर्पोरेट लॉबी एक तरह से दबाव बनाता है, ताकि उन्हें टैक्स में छूट मिल सके. पूरे देश में भय का माहौल बनाया जा रहा है. ये स्लोडाउन केवल भारत में नहीं है, पूरी दुनिया में है.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा
'सीएम बनाओ तब मैं…', अखिलेश से आजम खान ने की यह डिमांड? राजभर का दावा
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
गुना में 26 साल की महिला की गला रेतकर हत्या, पति की भूमिका पर शक
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई
बाराबंकी MLC चुनाव से पहले आधी रात भिड़े BJP-सपा नेता, बूथ लगाने पर लड़ाई

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget