एक्सप्लोरर

बाढ़ के दौरान फिल्म देखने पर बोले सुशील मोदी- अगर नहीं देखता तो ये कलाकारों का अपमान होता

सुशील मोदी ने कहा कि फिल्म बिहार पर बनी है और इससे बिहार का मान सम्मान बढ़ा है. अगर बिहार में बाढ़ है तो हम पीड़ितों की मदद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अगर फिल्म नहीं देखते तो ये फिल्म और कलाकारों का अपमान होता.

नई दिल्ली: बिहार की जनता बाढ़ से बेहाल है. सड़कों पर जीवन गुजारने को मजबूर है. कई लोगों की जाने जा चुकी हैं लेकिन इस दौरान राज्य के डिप्टी सीएम सुशील मोदी फिल्म देखने में व्यस्त थे. विपक्ष ने इसको लेकर सरकार पर निशाना साधा और संवेदनहीनता का आरोप लगाया. वहीं सुशील मोदी ने फिल्म देखने को जायज ठरहाया है. उन्होंने यह भी कहा कि पिछले छह दिनों में उन्होंने ये फिल्म एक नहीं बल्कि दो बार देखी है. अगर फिल्म नहीं देखते तो ये कलाकारों का अपमान होता.

बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर बनी फिल्म ‘सुपर-30’ के एक्टर ऋतिक रोशन के स्वागत से लेकर सिनेमा देखने तक सुशील मोदी सारा दिन बिता देते हैं. उन्होंने कहा कि अगर बिहार में बाढ़ आई है तो पीड़ितों की मदद की जा सकती है. एक साथ कई काम हो सकते हैं. ये फिल्म बिहार पर बनी है और इससे राज्य का सम्मान बढ़ा है ऐसे में ये फिल्म नहीं देखते तो ये फिल्म और उसके कलाकारों का अपमान होता.

सुशील मोदी ने कहा, ‘’पिछले छह दिनों के भीतर मैंने ये फिल्म दो बार देखी है. इस पिक्चर को देकने के कारण मुझे गालियां भी पड़ी हैं. आज भी एक अंग्रेजी का चैनल दो घंटे पहले दिखा रहा था कि बिहार बाढ़ में डूबा है और बिहार के डिप्टी सीएम सिनेमा देख रहे हैं. उस चैनल वाले को ये नहीं मालूम है कि अगर बिहार बाढ़ में डूबा है तो एक साथ कई काम हो सकते हैं. अगर हम बिहार के बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं..उसका पूरा इंतजाम कर रहे हैं...अगर कोई फिल्म बिहार पर बनी है, जिस फिल्म के कारण बिहार का मान सम्मान बढ़ा है...उस फिल्म को अगर नहीं देखते जाते ये फिल्म का अपमान होता, उन कलाकारों का अपमान होता.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शरद पवार गुट के MLA जितेंद्र आव्हाड को धमकी, 'घर के बाहर खड़ा हूं, तुम्हें ठोक दूंगा'
शरद पवार गुट के MLA जितेंद्र आव्हाड को धमकी, 'घर के बाहर खड़ा हूं, तुम्हें ठोक दूंगा'
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
पंजाब: संगरूर में सड़क हादसे के बाद लोगों में रोष, लहरागागा–जाखल रोड जाम
'हमारी कोशिश है कि...', टाइगर श्रॉफ पर हमले पर बोले रामदास अठावले
'हमारी कोशिश है कि...', टाइगर श्रॉफ पर हमले पर बोले रामदास अठावले
J&K के सांस्कृतिक क्षेत्र के लिए फंड की मांग, महबूबा मुफ्ती ने गृहमंत्री को लिखा पत्र
J&K के सांस्कृतिक क्षेत्र के लिए फंड की मांग, महबूबा मुफ्ती ने गृहमंत्री को लिखा पत्र

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
'प्रिंटेड डेटा, SIR की सीमा, फॉर्म 6...', चुनाव आयोग ने करीब एक महीने में क्या क्या बदला?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
'लॉरेंस बिश्नोई साहब', DCP के वीडियो पर अभिजीत दीपके को आया गुस्सा, बोले- 'जो...'
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
Embed widget