एक्सप्लोरर

सुशील मोदी ने ट्विटर पर खुद को बताया बिहार का मुख्यमंत्री, आरजेडी बोली- दिल की बात जुबान पर आई

आरजेडी ने सुशील मोदी पर तंज करते हुए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनने की प्रबल इच्छा है. आज दिल की बात जुबान पर आ गई. गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की एक तस्वीर शेयर करते हुए सुशील मोदी ने खुद को बिहार का मुख्यमंत्री बता दिया था. हालांकि, बाद में उन्हें इस ट्वीट को हटा लिया.

नई दिल्ली: बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्विटर पर खुद को गलती से राज्य का मुख्यमंत्री बता दिया. इसको लेकर आरजेडी ने सुशील मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनने की प्रबल इच्छा है. हालांकि बाद में उन्होंने अपनी गलती को सुधारते हुए ये ट्वीट हटा लिया.

दरअसल गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एएनएमएमसीएच) में हीट स्ट्रोक (लू) से प्रभावित मरीजों से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ सुशील मोदी भी मौजूद थे. इस मुकालात की तस्वीर को सुशील मोदी ने अपने ट्विटर पर शेयर किया. तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘’अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गुरुवार को लू से पीड़ित मरीज का हाल जानते बिहार के मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी.’’ फिर क्या था आरजेडी ने इस तस्वीर को लेकर सुशील मोदी पर तंज कर दिया.

आरजेडी ने ट्वीट किया, ‘’ मुख्यमंत्री बनने की बड़ी प्रबल इच्छा है @SushilModi की! आज दिल की बात ज़ुबान पर आ गई!’’ वहीं इस ट्वीट को लेकर ट्विटर यूजर्स ने भी सुशील मोदी पर तंज किया. एक यूजर ने लिखा कि ये दिल है कि मानता नहीं.

बता दें कि कल मुख्यमंत्री नीतीश ने अस्पातल का दौरा करने के बाद वहां अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए. उन्होंने निर्देश दिया कि पीड़ितों के परिवार तक मुआवजे की राशि के वितरण में तेजी लाई जाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
देवरिया में आंबेडकर प्रतिमा विवाद में 3 पुलिसकर्मी निलंबित, मौके पर 10 थानों की फोर्स तैनात
Gen-Z के फैन हुए खेसारी लाल, बोले- 'दिल से गुजारिश है कि…'
Gen-Z के फैन हुए खेसारी लाल, बोले- 'दिल से गुजारिश है कि…'
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
महोबा पहुंची गुरु रविदास जन्मस्थली की पावन मिट्टी, हुआ कलश स्थापित
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू
उत्तराखंड में 6 महीने हड़ताल पर रोक, ESMA लागू

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget