एक्सप्लोरर

सुल्तानपुर: मेनका गांधी ने गठबंधन प्रत्याशी सोनू सिंह से कहा- 'ये दबंगई नहीं चलेगी'

बता दें कि सुल्तानपुर के एक बूथ पर गठबंधन उम्मीदवार सोनू सिंह और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के बीच बहस हो गई. बूथ पर पहुंची मेनका ने सोनू सिंह से कहा कि यहां दबंगई नहीं चलेगी. इसके बाद वहां मौजूद सोनू सिंह ने अपने समर्थकों को पीछे जाने को कहा.

सुल्तानपुर: केंद्रीय मंत्री व बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी ने रविवार को सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार चन्द्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया है. इस दौरान सुल्तानपुर में बीच सड़क पर दोनों प्रत्याशियों के बीच तीखी बहस भी हो गई.

सुल्तानपुर के एक बूथ पर गठबंधन उम्मीदवार सोनू सिंह और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के बीच बहस हो गई. बूथ पर पहुंची मेनका ने सोनू सिंह से कहा कि यहां दबंगई नहीं चलेगी. इसके बाद वहां मौजूद सोनू सिंह ने अपने समर्थकों को पीछे जाने को कहा.

मेनका गांधी मतदान के दौरान आज पोलिंग बूथ पर जाकर जायजा ले रही हैं, इस दौरान रास्ते में उनकी गठबंधन प्रत्याशी से बहस भी हुई. मेनका और सोनू सिंह की गाड़ी जब आमने-सामने आई, तो दोनों प्रत्याशियों के बीच जमकर तू-तू-मैं-मैं हुई.

मेनका गांधी ने आरोप लगाया कि सोनू सिंह के समर्थक वोटरों को डरा धमकाकर अपने पक्ष में वोट करवा रहे हैं. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सोनू सिंह के साथी कई बूथों पर खड़े हैं और मतदाताओं पर दबाव बना रहे हैं.

गठबंधन के उम्मीदवार सोनू सिंह ने आरोप को नकारते हुए कहा, "हमारा कोई समर्थक किसी को नहीं डरा रहा है, अगर समर्थक की बात करेंगे तो पूरा गांव ही हमारा समर्थक है. उन्होंने कहा कि इस गांव में उनका कोई वोटर ही नहीं है, ऐसे में वह कैसे ये आरोप लगा सकती हैं."

उधर बीजेपी विधायक सूर्यभान सिंह ने भी सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि बाहुबली चंद्रभद्र को देखते हुए सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी हैं. सुरक्षा व्यवस्था और बढ़ाई जानी चाहिए.

गौरतलब है कि मतदान से पहले ही सुल्तानपुर में आधी रात यहां मेनका गांधी के समर्थकों के साथ मारपीट की खबर है. बीजेपी समर्थकों ने आरोप लगाया है कि गठबंधन के प्रत्याशी चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू सिंह के समर्थकों ने मेनका गांधी के प्रचार में लगे आधा दर्जन लोगों को मारा-पीटा.

सुल्तानपुर के धनपत गंज के नंदगिरी में आधी रात को मेनका गांधी की टीम डोर-टू-डोर प्रचार में लगी थी. इसी दौरान उनके सदस्यों के साथ मारपीट की गई. इस घटना पर मेनका गांधी ने देर रात में एसपी से बात भी की थी.

सुल्तानपुर के पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने बताया कि रात में घटना की सूचना मिली है. बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी की टीम के लोगों को चोट आई है. इस दौरान कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है. मामले की जांच की जा रही है. उधर चंद्रभद्र के लोगों का आरोप है कि मेनका के लोग पैसा बांट रहे थे जिसका विरोध करने पर उनके साथ यह घटना हुई है.

गोरखपुर: पैतृक गांव मामखोर पहुंचे रविकिशन, गांव की माटी पर मस्‍तक नवाकर मंदिर में लिया जीत का आशीर्वाद

जानिए कौन हैं ये पीली साड़ी वाली महिला अधिकारी जिनकी तस्वीरें हो रही हैं वायरल

लोकसभा चुनाव 2019: गोरखपुर और फूलपुर सीटों पर लगीं हैं पूरे यूपी की निगाहें

प्रयागराज: पूर्वांचल में मोदी के लिए साइकिल से प्रचार करने निकले डंडा गुरू, कर चुके हैं गुजरात से महाराष्ट्र तक का दौरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च, वॉटर कैनन-टियर गैस तैयार, कई रास्ते बंद
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget