एक्सप्लोरर

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र ने क्लास रूम में घुसकर छात्र को मारी गोली

हमले में घायल छात्र की स्थित सामान्य है. उसके सीने में बांई तरफ गोली लगी है. हालांकि चोट गंभीर नहीं है और वह खतरे से बाहर है. जसरा के रहने वाले नागेंद्र का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

इलाहाबाद: इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के क्लास रूम में कल एमए के प्रथम वर्ष के छात्र नागेंद्र सिंह पर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले एक छात्र ने गोली चला दी.

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने बताया कि आरोपी की पहचान सरदार सिंह के रूप में की गई है जो जौनपुर के बदलापुर का रहने वाला है. प्रारंभिक जांच के मुताबिक निजी दुश्मनी के तहत यह हमला किया गया. हमले में घायल छात्र की स्थित सामान्य है. उसके सीने में बांई तरफ गोली लगी है. हालांकि चोट गंभीर नहीं है और वह खतरे से बाहर है. जसरा के रहने वाले नागेंद्र का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

उन्होंने बताया कि तीन साल पहले हिंदू हॉस्टल को लेकर नागेंद्र की सरदार सिंह के साथ दुश्मनी हुई थी और बाद में सरदार सिंह को हॉस्टल से निकाल दिया गया था जिसका बदला लेने के लिए उसने क्लास में घुसकर नागेंद्र पर गोली चलाई. आज ही सरदार सिंह दिल्ली से आया था.

कर्नलगंज पुलिस थाने के क्षेत्राधिकारी आलोक मिश्र ने बताया कि आरोपी छात्र की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है.

इस बीच एक अन्य मामले में विश्वविद्यालय के ए.एन. झा छात्रावास में रहने वाले शोध छात्र 27 वर्षीय एस.एस. पाल ने कल रात अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह पिछले कई वर्षों से तनाव में था.

मिश्र ने बताया कि लंबे समय से पाल का इलाज चल रहा था. पश्चिम बंगाल के निवासी पाल के माता पिता का पहले ही देहांत हो चुका है. कल रात जब उसके साथी उसके कमरे में पहुंचे तो उसे फांसी पर लटकता हुआ पाया. चूंकि उसके परिवार में कोई नहीं है, इसलिए इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन पाल का अंतिम संस्कार करेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज को लेकर भड़का पूर्व चीफ सेलेक्टर, BCCI से पूछे तीखे सवाल
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget