एक्सप्लोरर

BJP देशभक्तों की पार्टी, गरीबों के लिए काम कर रही है मोदी सरकार: अमित शाह

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 'जातिवाद, परिवार और तुष्टिकरण' की राजनीति करने वालों पर करारा हमला बोला. यूपी बीजेपी कार्यसमिति की बैठक में अमित शाह ने कहा कि बीजेपी देशभक्तों की पार्टी है और मोदी सरकार गरीबों के लिए काम कर रही है. शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि जीत के साथ विनम्र बनना पडेगा और जवाबदेही भी स्वीकार करनी होगी.

BJP देशभक्तों की पार्टी, गरीबों के लिए काम कर रही है मोदी सरकार: अमित शाह

जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण...ये तीन नासूर

अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बनने के बाद पार्टी की पहली प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक के समापन सत्र में एसपी, बीएसपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण...ये तीन नासूर देश की राजनीति पर लगे हुए थे. राज्य की जनता ने उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि देश की राजनीति को इससे मुक्त किया है.’’

पूरे देश में लहराना चाहिए पार्टी का परचम

अमित शाह ने कहा, ‘‘पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है कि 10 सदस्यों से शुरू हुई बीजेपी आज 11 करोड़ सदस्यों वाला सबसे बड़ा राजनीतिक दल बन गया है. कार्यकर्ताओं की बदौलत ही आज पार्टी की 14 राज्यों में अपने बल पर सरकार है जबकि तीन राज्यों में सहयोगी दलों के साथ सरकार है तथा लोकसभा में 282 सांसद है और देश के विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं में 1387 विधायक है. लेकिन हमारे कार्यकर्ताओं को इतने से ही संतोष नहीं करना चाहिये बल्कि पूरे देश में पार्टी का परचम लहराना चाहिये.’’

शाह ने मनमोहन को बताया ‘मौनी बाबा’

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को ‘मौनी बाबा’ की संज्ञा दी. शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में कहा जाता है कि वह विदेश यात्राएं अधिक करते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘पहले तो जब श्रीमान ‘मौनी बाबा’ विदेश जाते थे तो मालूम ही नहीं पड़ता था. मोदी तो मनमोहन सिंह की तुलना में कम विदेश जाते हैं लेकिन अब पता चलता है कि प्रधानमंत्री विदेश गये हैं.’’

BJP देशभक्तों की पार्टी, गरीबों के लिए काम कर रही है मोदी सरकार: अमित शाह

कार्यकताओं को विनम्र और जवाबदेह बनने की जरूरत: अमित शाह

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली अपार सफलता के बाद पहली बार राजधानी लखनऊ पहुंचे अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए कहा कि अब राज्य में उनकी सरकार बन चुकी है, इसीलिए अब उन्हें पहले से ज्यादा विनम्र एवं जवाबदेह बनने की जरूरत है. उन्होंने यह बात बीजेपी प्रदेश कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक के समापन के मौके पर कही. इस दौरान उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.

योगी आदित्यनाथ के काम की सराहना

शाह ने कहा, "पार्टी को दलितों, पिछड़ों और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति से जोड़ने की जरूरत है." बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यो की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने चुनाव में जो वादे जनता के साथ किए थे, उन्हें पूरा करने का सिलसिला योगी सरकार ने शुरू कर दिया है. अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में पार्टी के सामने एक आदर्श मौजूद है. उनके काम से प्रेरणा लेकर यहां की सरकार अपना काम अच्छे ढंग से आगे बढ़ा सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra: शादी का झांसा देकर अगवा किया, फिर दूसरे जिले में ले जाकर नाबालिग लड़की को बेचा
Maharashtra: शादी का झांसा देकर अगवा किया, फिर दूसरे जिले में ले जाकर नाबालिग लड़की को बेचा
वॉट्सएप पर बुकिंग कर घर में होता था गलत काम, मेघालय की युवतियों का रेस्क्यू, 3 आरोपी गिरफ्तार
वॉट्सएप पर बुकिंग कर घर में होता था गलत काम, मेघालय की युवतियों का रेस्क्यू, 3 आरोपी गिरफ्तार
Haridwar News: डीएम ने छापेमारी कर 14 क्रेशरों को किया सीज, बोले- नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
हरिद्वार: डीएम ने छापेमारी कर 14 क्रेशरों को किया सीज, बोले- नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
Delhi News: कर्ज से बचने के लिए रेस्टोरेंट मालिक ने खुद ही करवाई फायरिंग, 3 आरोपी गिफ्तार
दिल्ली: कर्ज से बचने के लिए रेस्टोरेंट मालिक ने खुद ही करवाई फायरिंग, 3 आरोपी गिफ्तार

वीडियोज

Iran- Israel War: जंग का 18वां दिन... युद्ध की आग।में जल रही है दुनिया | World War 3 | Israel
West Bengal Election 2026: Suvendu Adhikari के खिलाफ..Mamata Banerjee का 'पबित्रा' दांव! | Breaking
Chitra Tripathi: युद्ध से बढ़ेगा महंगाई का महासंकट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Israe Iran War
Pakistan Attack on Kabul: काबुल दहला, अब इस्लामाबाद की बारी? मुनीर को सीधी चुनौती | Taliban
Iran-Israel-US War: महायुद्ध के 18 दिन हमले और तबाही 'अंतहीन' | Trump | World War 3 | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मिस्टर, अदालत को हुक्म न दें कि किस...', I-PAC रेड केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के वकील को खूब सुनाया
'मिस्टर, अदालत को हुक्म न दें कि किस...', I-PAC रेड केस की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने बंगाल के वकील को खूब सुनाया
Bihar Next CM: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज
सम्राट चौधरी होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? नीतीश कुमार ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
IPL में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 7 गेंदबाज, जानें कौन है नंबर-1
फैंस को बड़ा झटका! आखिरी वक्त पर Dhurandhar 2 के तमिल-तेलुगु के शो रद्द पैसे लौटा रहे थियेटर्स
फैंस को बड़ा झटका! आखिरी वक्त पर Dhurandhar 2 के तमिल-तेलुगु के शो रद्द,पैसे लौटा रहे थियेटर्स
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
राहुल मोदी संग शादी करने वाली हैं श्रद्धा कपूर? आंटी तेजस्विनी कोल्हापुरे ने किया रिएक्ट
देश में तेल-गैस भंडार की क्या स्थिति? LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव ने साफ किया
LPG किल्लत के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव का बयान, जानिए क्या कहा
वोटर आईडी नहीं है तो भी डाल सकते हैं वोट, साथ ले जाएं इनमें से कोई एक डाॅक्यूमेंट
वोटर आईडी नहीं है तो भी डाल सकते हैं वोट, साथ ले जाएं इनमें से कोई एक डाॅक्यूमेंट
Eid Ul Fitr 2026: सऊदी अरब में भारत से पहले क्यों दिखता है ईद का चांद, क्या है इसके पीछे की वजह?
सऊदी अरब में भारत से पहले क्यों दिखता है ईद का चांद, क्या है इसके पीछे की वजह?
Embed widget