एक्सप्लोरर

मुलायम के बाद अबु आजमी ने भी कांग्रेस के साथ गठबंधन का किया विरोध, कहा- 'धोखेबाज' से दूर रहें अखिलेश

कांग्रेस से गठबंधन को लेकर अब समाजवादी पार्टी के अंदर से ही विरोध शुरू हो गया है. दो दिन पहले मुलायम सिंह यादव ने कहा था, "यूपी में कांग्रेस की हैसियत दो सीटों की है". अब ताजा हमला महाराष्ट्र में पार्टी के अध्यक्ष अबू आज़मी ने किया है.

लखनऊ: कांग्रेस से गठबंधन को लेकर अब समाजवादी पार्टी के अंदर से ही विरोध शुरू हो गया है. दो दिन पहले मुलायम सिंह यादव ने कहा था, "यूपी में कांग्रेस की हैसियत दो सीटों की है". अब ताजा हमला महाराष्ट्र में पार्टी के अध्यक्ष अबू आज़मी ने किया है.

उन्होंने अखिलेश यादव को चिट्ठी लिख कर कांग्रेस को धोखेबाज बताया है. उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष से कांग्रेस का समर्थन ना करने की अपील की है.

अखिलेश को भेजी चिट्ठी में अबू आज़मी ने लिखा है, "अभी कर्नाटक के चुनाव में आपका नाम कांग्रेस ने स्टार प्रचारक में दिया है. क्या कांग्रेस ने कर्नाटक में समाजवादी पार्टी के लिए कोई सीट छोड़ी है? और अगर नहीं तो फिर आप क्यों उनके स्टार प्रचारक बनेंगे."

आज़मी ने तो धमकी दी है कि अगर कांग्रेस से अगले लोक सभा चुनाव में कोई समझौता हुआ तो फिर वे अपना उम्मीदवार उतारेंगे.

यूपी के आजमगढ़ के रहने वाले अबू आज़मी ने यूपी के पिछले विधानसभा चुनाव का भी जिक्र किया है. वे कहते है, "कांग्रेस के 21 विधायक थे. आपने गठबंधन में उनके लिए 105 सीटें छोड़ दी थी. जबकि मुझे पता है कई विधानसभा क्षेत्रों में तो कांग्रेस के पास उम्मीदवार तक नहीं थे."

सूत्र बताते हैं कि पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव भी कांग्रेस से गठबंधन के सख्त खिलाफ हैं. वे कई बार राजनैतिक मंचों से कह चुके हैं कि कांग्रेस भरोसा करने लायक पार्टी नहीं है. समाजवादी पार्टी के कई नेताओं की भी यही राय है.

अखिलेश यादव के एक बेहद करीबी नेता ने कहा, "वे हमसे 15-20 सीटें मांगेंगे, हम कैसे दे सकते हैं. रायबरेली और अमेठी सीट पर हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे." अखिलेश यादव वैसे कांग्रेस को हमेशा साथ लेकर चलने की बात करते रहे हैं. लेकिन एक बार उन्होंने हमसे कहा था, "कांग्रेस के लोग थोड़े छोटे दिल के हैं."

मायावती भी यूपी में कांग्रेस को गठबंधन से अलग रखने के मूड में हैं. वे सिर्फ समाजवादी पार्टी का साथ चाहती हैं. कर्नाटक में बीएसपी ने जेडीएस और हरियाणा में आईएनएलडी के साथ गठबंधन किया है. मायावती के एक करीबी नेता ने बताया, "कांग्रेस हमारे लिए किसी बोझ से कम नहीं है." दलितों के घर खाना खाने को लेकर मायावती ने इसी हफ्ते बीजेपी के साथ साथ कांग्रेस को भी जम कर कोसा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छठ को लेकर पटना नगर निगम की तैयारी, घाटों की सफाई से लेकर लाइटिंग तक ऐसी रहेगी व्यवस्था
छठ को लेकर पटना नगर निगम की तैयारी, घाटों की सफाई से लेकर लाइटिंग तक ऐसी रहेगी व्यवस्था
Azam Khan Arrest Highlights: ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
ED की हिरासत में आजम, गाजियाबाद PMLA कोर्ट में होंगे पेश, एजेंसी मांगेगी कस्टडी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!
ओवैसी, राजभर, BJP, चंद्रशेखर... रामलीला मैदान में कांग्रेस नहीं अखिलेश पर होगी इनकी नजर!

वीडियोज

Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress
Ekta Diwas Parade 2026: एकता नगर में निकलीं झांकियां | Sardar Patel | PM Modi
Mahadangal: विपक्ष का जनमहाभियोग, 'सत्ता' का प्रयोग! | Congress | BJP | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान को शादी पर शशि थरूर ने यूं दी बधाई, कहा- 'शानदार खबर'
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget