एक्सप्लोरर

अलग-अलग मुद्दों को लेकर सपा, कांग्रेस और बसपा सदस्यों ने किया यूपी विधान परिषद से वॉकआऊट

उत्तर प्रदेश विधान परिषद में अलग-अलग मुद्दों को लेकर सपा, बसपा और कांग्रेस के सदस्यों ने सदन से वॉकआऊट किया. शून्यकाल के दौरान सपा सदस्यों ने काम रोको प्रस्ताव के जरिये देवरिया कांड का मुद्दा उठाया और सदन का बाकी काम रोककर इस पर चर्चा कराये जाने की मांग की.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान परिषद में अलग-अलग मुद्दों को लेकर सपा, बसपा और कांग्रेस के सदस्यों ने सदन से वॉकआऊट किया. शून्यकाल के दौरान सपा सदस्यों ने काम रोको प्रस्ताव के जरिये देवरिया कांड का मुद्दा उठाया और सदन का बाकी काम रोककर इस पर चर्चा कराये जाने की मांग की. नेता सदन और उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने इस मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि सरकार ने इस गम्भीर विषय पर सख्त कार्रवाई की है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. हालांकि सदन के नेता के जवाब से सपा सदस्य संतुष्ट नहीं हुए और वे असंतोष जताते हुए सदन से बाहर चले गये. मुद्दों से ध्यान भटका रही है बीजेपी, देश को नया प्रधानमंत्री देने की लड़ाई लड़ेंगे युवा: अखिलेश यादव सपा सदस्यों ने कार्यस्थगन की एक अन्य सूचना देते हुए पूर्वांचल के कई जिलों में आयी बाढ़ का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि सरकार सैलाब को रोकने के लिये समुचित व्यवस्था नहीं कर रही है. नेता सदन शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ के मुद्दे को लेकर पूरी तरह गम्भीर है और प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के लिये हर सम्भव कार्रवाई कर रही है. मगर सपा सदस्य सरकार के इस जवाब से असंतुष्ट होकर सदन से वॉकआऊट कर गये. बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने केरल आपदा को लेकर साधा केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना बसपा सदस्य दिनेश चन्द्रा, अतर सिंह राव तथा अन्य ने पिछली 19 अगस्त को मेरठ जिले के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में दिन दहाड़े स्कूटी सवार एक महिला के हत्यारों को गिरफ्तार करने के संबंध में सूचना दी और सदन का बाकी काम रोककर इस पर चर्चा कराये जाने की मांग की. नेता सदन ने इसका जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर नागरिक की सुरक्षा के लिये तत्पर है. मेरठ की घटना में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है. हालांकि नेता सदन के उत्तर से असंतोष जताते हुए बसपा के सभी सदस्यों ने सदन से वॉकआऊट किया. कांग्रेस के दीपक सिंह ने भी कार्यस्थगन प्रस्ताव के जरिये राजधानी लखनऊ में कानून व्यवस्था खराब होने के संबंध में सूचना दी. नेता सदन ने सदन को तथ्यों से अवगत कराया. किंतु इससे संतुष्ट न होने पर कांग्रेस के सदस्य सदन से वॉकआऊट कर गये.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
Exclusive: बृजभूषण शरण सिंह ने अदालत के फैसले के बाद कहा- भूपिंदर सिंह हुड्डा ने साजिश रची
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: स्पीड में भाग रहे प्रशांत किशोर, BJP की टेंशन बढ़ी, देखें आंकड़े
बांकीपुर LIVE: स्पीड में भाग रहे प्रशांत किशोर, BJP की टेंशन बढ़ी, देखें आंकड़े
'तुम निकलोगे तो मार देंगे', पप्पू यादव सुूबह से 4 बार मिली धमकी!
'तुम निकलोगे तो मार देंगे', पप्पू यादव सुूबह से 4 बार मिली धमकी!
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम
दतिया उपचुनाव: हैरान करने वाले हैं पांचवें राउंड के रुझान, पलट गया गेम

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget