एक्सप्लोरर

कर्ज में डूबे बेटे ने बाप से फिरौती के लिए रच डाली घिनौनी साजिश

पुलिस ने रविन्द्र पर अपहरण और फ्रॉड की भी धाराएं लगा कर उसे जेल भेज दिया है. पहले जहां रविन्द्र पर सिर्फ कर्ज का बोझ था, अब वहीं उस पर अपनी ही किडनैपिंग की साजिश और फ्रॉड का केस भी लद गया है.

वाराणसी: बेटा अपनी अय्याशियों में ऐसा फंसा कि कर्जदार हो गया. फिर कलियुगी बेटे ने कर्ज के दलदल से निकलने के लिए एक खौफनाक साजिश रच डाली. बीती 8 मई को फूलपुर निवासी बुजुर्ग मूलचंद में अपने जवान बेटे रविन्द्र के किडनैपिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की. इसी बीच मूलचंद को 10 लाख रुपये की फिरौती के लिए कॉल आनी शुरू हो गई. बुजुर्ग और लाचार बाप ने जैसे-तैसे 50 हजार रुपए की रकम फिरौती मांगने वाले को दे दी. पुलिस ने इस मामले में सर्विलांस शुरू किया तो फिरौती मांगने वाले की लोकेशन इलाहाबाद मिली.

पुलिस ने दर्ज कर लिया था गुमशुदगी का मामला

वाराणसी के एसपी रूरल अमित कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस शुरू से ही मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही थी. पुलिस ने मूलचंद की तहरीर पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया था. इस मामले में चौंकाने वाली बात तब सामने आई, जब मूलचंद को दस लाख की फिरौती के लिए कॉल्स आनी शुरू हो गईं.

कर्ज में डूबे बेटे ने बाप से फिरौती के लिए रच डाली घिनौनी साजिश

बेटे ने खुद ही रची थी अपने किडनैपिंग की साजिश छानबीन और सर्विलांस में पता चला कि जिस नंबर से कॉल आ रही थी, वह इलाहाबाद के एक होटल के एम्प्लॉयी का है. पुलिस लोकेशन ट्रेस होने के बाद इलाहाबाद के उस होटल पहुंची. होटल पहुंचते ही सारा मामला खुल गया. फिरौती के लिए कॉल करने वाला कोई और नहीं बल्कि वह रविन्द्र ही था. उसने अपने किडनेपिंग की साजिश खुद ही रची थी ताकि अपने पिता से 10 लाख रुपये वसूल सके.

रविन्द्र ने कबूल लिया अपना गुनाह पुलिस की गिरफ्त में आने बाद रविन्द्र ने अपना गुनाह कबूल लिया. उसने बताया कि उसके ऊपर काफी कर्ज हो गया था और वह उसे चुका पाने की स्थिति में नहीं था. इसीलिए उसने अपने ही पिता से फिरौती के रूप में 10 लाख रुपए वसूलने के लिए अपने किडनेपिंग का ताना-बाना बुना. उसने बताया कि वह 8 मई को अपनी बाइक गांव के बाज़ार में पार्क कर वाराणसी शहर चला आया. यहां से वह इलाहाबाद निकल गया. वहां पहुंच उसने एक होटल में कमरा बुक किया. इसी कमरे से वह अपनी आवाज़ बदल अपने पिता को फिरौती के लिए कॉल्स करता रहा. इस बीच उसके पिता ने फिरौती के नाम पर 50 हज़ार रुपए की एक किश्त दे भी दी थी.

अपनी ही किडनैपिंग की साजिश के चलते हो गई जेल

पुलिस ने रविन्द्र पर अपहरण और फ्रॉड की भी धाराएं लगा कर उसे जेल भेज दिया है. पहले जहां रविन्द्र पर सिर्फ कर्ज का बोझ था, अब वहीं उस पर अपनी ही किडनैपिंग की साजिश और फ्रॉड का केस भी लद गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में चुनावी तैयारियां तेज, AAP आज जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
पंजाब में चुनावी तैयारियां तेज, AAP आज जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
मुजफ्फरनगर में 9 साल के बच्चे की हत्या, पिटाई का बदला लेने के लिए कत्ल
मुजफ्फरनगर में 9 साल के बच्चे की हत्या, पिटाई का बदला लेने के लिए कत्ल
जम्मू-कश्मीर NC में बगावत! 18 विधायकों की गुप्त बैठक; कैबिनेट फेरबदल पर नाराजगी
जम्मू-कश्मीर NC में बगावत! 18 विधायकों की गुप्त बैठक; कैबिनेट फेरबदल पर नाराजगी
'मुस्लिम वोटों पर डकैती नहीं डाल पाएंगे अखिलेश यादव', AIMIM की दो टूक
'मुस्लिम वोटों पर डकैती नहीं डाल पाएंगे अखिलेश यादव', AIMIM की दो टूक

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget