एक्सप्लोरर

जो काम राहुल के परिवार वाले 50 साल में नहीं कर पाये, मोदी सरकार ने चार साल में किया: स्मृति ईरानी

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के परिवार वाले जो काम 40—50 साल में नहीं कर पाये, मोदी सरकार ने वह चार साल में करके दिखा दिया.

अमेठी: केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के परिवार वाले जो काम 40—50 साल में नहीं कर पाये, मोदी सरकार ने वह चार साल में करके दिखा दिया. स्मृति ईरानी ने संवाददाताओं से कहा, 'इस क्षेत्र के विकास कार्यों में जिस किसी ने भी मदद की है, मैं हर किसी का धन्यवाद करती हूं. राहुल जी को यहां आकर देखना चाहिए कि चार साल में कितना कार्य करना संभव हुआ, जो उनके परिवार के लोग 40 से 50 साल में नहीं कर पाये.'

केन्द्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंची थीं. जब उन्हें यह बताया गया कि जल्द ही राहुल भी यहां आने वाले हैं तो उन्होंने कहा, 'र्मैंने देशवासियों से 2014 में ही कहा था कि मेरी वजह से राहुल अधिक नजर आएंगे. मुझे प्रसन्नता है कि मैंने जो कहा था, करके दिखाया.'

उन्होंने कहा, 'मुझे बताया गया है कि वह समीक्षा बैठक में शामिल होंगे. उन्हें पता लगेगा कि लोकसभा चुनाव में हारने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां कैसे कार्य किया है.'

पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल ने स्मृति को हराया था. हालांकि हार के बावजूद स्मृति लगातार अमेठी आती रहीं. उन्होंने कहा, 'चार साल में विकास के 80 से अधिक कार्य हुए. इनमें 55 करोड़ रुपये की लागत से स्वच्छता मिशन और 180 गांवों को खुले में शौच से मुक्त करना शामिल है. इससे पता चलता है कि यह क्षेत्र अब तक विकास से कितना वंचित रहा है.'

स्मृति ईरानी ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता है कि भाजपा प्रत्याशी के चुनाव ना जीतने के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार से समन्वय कर विकास कार्य जारी रखे.

मंत्री ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती के मौके पर उनको नमन किया. महिला सुरक्षा से जुडे़ सवाल पर स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्होंने व्यक्तिगत रूप से अमेठी पुलिस अधीक्षक से बात कर जिले के सभी थानों में महिलाओं के लिए हेल्प डेस्क बनाने का आग्रह किया.

उन्होंने कहा, 'सवाल ये है कि यह क्षेत्र वर्षों से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का गढ़ रहा है, लेकिन थानों में इस तरह की सुविधा उपलब्ध नहीं करायी गयी... ये कौन लोग हैं जो पूरे देश का भ्रमण करते हैं और संविधान की बात करते हैं, पिछड़ों, किसानों और विज्ञान की बात करते हैं... लेकिन इन क्षेत्रों में नरेन्द्र मोदी सरकार ने ही कार्य किये हैं.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
महाराष्ट्र: नासिक में बादल फटने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया हाई अलर्ट; स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद
दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में बड़े हमले की साजिश नाकाम, पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क के 6 आरोपी गिरफ्तार
Fatehpur News: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
फतेहपुर: पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटा, करंट लगाने का भी आरोप, हालत नाजुक
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा
राम मंदिर केस: 70 संदिग्ध घटनाएं, नोट जेब में रखते दिखे कर्मचारी, SIT रिपोर्ट में खुलासा

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget