एक्सप्लोरर

अमेठी और रायबरेली कांग्रेस की विफलताओं के स्मारक, देश में कांग्रेस के लिए नो एंट्री: श्रीकांत शर्मा

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हर 6 महीने में चुनाव होने से विकास में बाधा आती है. इसलिए जरूरी है कि प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक का चुनाव एक साथ हो. इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा.

बरेली: यूपी के बरेली में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर भाजपा के युवा मोर्चा ने युवा संवाद कार्यक्रम किया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा थे. युवा संवाद कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हर 6 महीने में चुनाव होने से विकास में बाधा आती है. इसलिए जरूरी है कि प्रधान से लेकर प्रधानमंत्री तक का चुनाव एक साथ हो. इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा.

उन्होंने कहा कि हमने यूपी में एक करोड़ 18 लाख घरों में बिजली पहुंचाई. ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मैं उन जिलों का भी जिक्र करुंगा जिन जिलों को कुछ राजनैतिक दल अपनी बपौती समझते थे कि हम तो यहां पर खूंटा गाड़ कर राजनीति करेंगे. हमको यहां से उखाड़ने वाला कोई नहीं है. मैंने इस अभियान में कहीं न कहीं उनको भी आईना दिखाने का काम किया.

उन्होंने कहा कि अमेठी, रायबरेली कांग्रेस की विफलताओं के स्मारक के रूप में है. उनसे मैंने कहा कि राहुल गांधी जी आप प्रचार कर रहे थे छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में जबकि आपकी अपनी नाक के नीचे आपकी अपनी लोकसभा क्षेत्र में बहुत घरों में रोशनी नहीं थी. लेकिन हमारी सरकार ने वो काम कर दिया जो आप नहीं कर सके 15 साल में.

हमने 20 महीने में 36 लाख कनेक्शन अमेठी के अंदर देने का काम किया. रायबरेली में भी हमने 2 लाख से ज्यादा कनेक्शन देने का काम किया. ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मैं इस बात को इसलिए कह रहा हूं कि बातें और भाषण बहुत बड़े बड़े होते हैं लेकिन दिया तले अंधेरा.

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आप अमेठी, रायबरेली नही सम्हाल सकते तो आप छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश क्या सम्हालोगे. देश के बारे में तो सोचना ही बंद कर दें राहुल गांधी और सोनिया गांधी. वहां तो आपके लिए एंट्री ही नहीं है वहां नो एंट्री का बोर्ड लगा हुआ है.

श्रीकांत शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय मंच से ये कहा जाता है कि राहुल गांधी जनेऊधारी ब्राह्मण हैं. तो पूरे देश मे ये शोध शुरू हुआ कि राहुल का गोत्र कौन सा है. राहुल गांधी ने पुष्कर में जाकर अपने पिता जी के नाना का गोत्र बता दिया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने जमीन से लेकर आसमान तक घोटाला किया और अब राहुल गांधी ने गोत्र घोटाला कर दिया है.

संसद मार्ग पर पहुचे अपनी मांगों को लेकर किसानों के साथ आये राहुल गांधी और केजरीवाल पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि राहुल गांधी और केजरीवाल किसानों के नाम पर केवल वोट मांगते हैं. इनका किसानों से कोई सरोकार नहीं. ये दिखावे के लिए किसानों के हितैषी बन रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली
योगी सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली-छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली
UP MLC रिजल्ट पर सपा सांसद नथवानी की प्रतिक्रिया, अखिलेश का जिक्र कर क्या बोले?
UP MLC रिजल्ट पर सपा सांसद नथवानी की प्रतिक्रिया, अखिलेश का जिक्र कर क्या बोले?
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget