एक्सप्लोरर

यूपी: रोडबेज बस में प्रवासी मजदूर की मौत, कोरोना टेस्ट के बाद होगा पोस्टमार्टम

लॉकडाउन की वजह से मजदूर देश के विभिन्न हिस्सों से घर लौटना चाहते हैं, कई बार उन्हें लौटने के लिए साधन नहीं मिल रहे हैं. जैसे-तैसे मजदूर अपने घर की ओर चलते हैं तो रास्ते में हादसों की खबरें आ रही हैं.

श्रावस्ती: कई बार जिंदगी में अजब संयोग सामने आते हैं और इन दिनों देश में कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान घरों को वापस लौट रहे मजदूरों के साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है. लॉकडाउन शुरू होते ही प्रवासी मजदूरों का गैर प्रदेशों से पलायन का सिलसिला शुरू हो गया है. कोई पैदल अपने घर को निकला तो कोई किराए के वाहन से सरकार ने मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए रोडवेज बसों का इंतजाम किया.

वहीं पंजाब के लुधियाना से यूपी के प्रवासी मजदूरों को श्रावस्ती लेकर पहुंची रोडबेज बस में एक मजदूर की अचानक तबियत खराब होने से मौत हो गई. बताया जा रहा कि प्रवासी मजदूर की मौत इलाज के अभाव में हुई. इससे पहले भी एक मजदूर की मौत क्वॉरंटीन सेंटर में हो चुकी है.

क्या है पूरा मामला? 9 अप्रैल को प्रवासी मजदूरों को लेकर रवाना हुई रोडबेज बस 10 अप्रैल को श्रावस्ती के जिला मुख्यालय भिनगा स्थित स्टेडियम के पास पहुंची. जहां श्रावस्ती के मजदूरों को उतार दिया. इसमें एक 17 साल के मजदूर मुकेश यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.

बस में कुल 36 लोग सवार थे जिसमें बलरामपुर निवासी 9 लोग रास्ते उतर गए थे और श्रावस्ती के 27 लोगों श्रावस्ती पहुचें. 17 साल के युवक की अचानक तबियत खराब होने से पहले रास्ते में गिलौला स्वास्थ्य केंद्र पर गाड़ी रोककर दिखाया गया. यहां डॉक्टरों ने देखने की बजाए जिला अस्पताल में दिखाने की बात कही. लेकिन जिला अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई.

कोरोना टेस्ट के बाद होगा पोस्टमार्टम युवक के शव को कोविड 19 प्रोटोकॉल के तहत अभी जांच के लिए रखा गया है. इसके बाद पोस्मार्टम के लिए भेजा जाएगा. वहीं बाकी 26 लोगों को आश्रम पद्दति विद्यालय भयापुरवा में रखा गया है. इस मामले में कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है.

ये भी पढ़ें-

आज मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की अहम बैठक, कोरोना के खिलाफ आगे की रणनीति पर होगी चर्चा

12 मई से 15 रूट पर AC स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, जानिए बुकिंग, किराया, गाइडलाइन और सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
जिन कदमों ने कभी पकड़ी थी नक्सल की राह,उन्हीं ने अब रैंप पर रची नई दास्तां
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय
हथकरघा हमारी संस्कृति, रोजगार और आत्मनिर्भरता की सशक्त पहचान - CM विष्णुदेव साय

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget