एक्सप्लोरर

आज मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की अहम बैठक, कोरोना के खिलाफ आगे की रणनीति पर होगी चर्चा

कोरोना वायरस के प्रकोप के बाद से प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ यह पांचवीं बैठक होगी.आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बोलने का मौका मिलेगा, अब तक की यह सबसे लम्बी बैठक होगी.

नई दिल्ली: क्या 17 मई के बाद लॉकडाउन खत्म हो जाएगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ऐसे में सबकी नजरें आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली अहम बैठक पर है. कोरोना के खिलाफ देश की तैयारी और आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए आज प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों से बात करने वाले हैं. ये बैठक दोपहर 3 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी.

पीएम की बैठक में इन मुद्दों पर हो सकती है बात

कोरोना काल में मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम की यह पांचवीं बैठक होगी. आज जब प्रधानमंत्री सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से मिलेंगे तो लॉकडाउन से हुए फायदे और आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है. कोरोना काल में अब तक प्रधानमंत्री 20 मार्च, 2 अप्रैल, 11 अप्रैल और 27 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर चुके हैं. प्रधानमंत्री की आज की बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि लॉकडाउन को लेकर पीएम ने जब भी कोई बड़ा फैसला लिया तो उससे पहले राज्यों की राय जरूर ली है.

* 20 मार्च की बैठक के बाद प्रधानमंत्री ने 24 मार्च को राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन का एलान किया था

* 2 अप्रैल की बैठक में अचानक लॉकडाउन नहीं हटाने पर सहमति बनी थी

* 11 अप्रैल की बैठक के बाद प्रधानमंत्री ने 14 अप्रैल को लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने का एलान किया था

* 27 अप्रैल की बैठक के बाद 1 मई को लॉकडाउन के तीसरे चरण का फैसला लिया गया

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में देश को इस वक्त तीन जोन में बांटा गया है. देश में में इस वक्त 130 रेड जोन हैं, 284 ऑरेंज जोन और 319 ग्रीन जोन हैं. बैठक में लॉकडाउन खोलने के बाद के हालात और जोन को लेकर बनाए नियमों पर भी बात हो सकती है. जानकारी के मुताबिक...

राज्यों को आपत्ति क्या है?

* कई राज्यों ने रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन को लेकर बनाए नियमों पर आपत्ति जताई है * राज्यों का कहना है कि प्रवासी मजदूरों की वापसी से कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं * ऐसे में अधिकांश जिले रेड जोन में आ जाएंगे जिससे छूट पर असर पड़ेगा

ऐसी जानकारी मिली है कि आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को बोलने का मौका मिलेगा और ये अब तक कि सबसे लंबी बैठक होगी.

यह भी पढ़ें-

12 मई से15 रूट पर AC स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, जानिए बुकिंग, किराया, गाइडलाइन और सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदल जाएगा दिल्ली का नक्शा
40 लाख नए घर और 695 KM मेट्रो का खाका लागू, 2047 तक बदले जाएगा दिल्ली का नक्शा
Xप्लेन: सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के डिफेंस पैक्ट से मिस्र क्यों दूर? समझिए भारत फैक्टर?
Xप्लेन: सऊदी-तुर्की-पाकिस्तान के डिफेंस पैक्ट से मिस्र क्यों दूर? समझिए भारत फैक्टर?
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
Embed widget