एक्सप्लोरर

यूपी: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन करने को तैयार हैं शिवपाल यादव

कांग्रेस ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है. वहीं सपा-बसपा 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

लखनऊ: प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव लोकसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन करने के लिए तैयार हैं. शिवपाल यादव ने कहा है कि कांग्रेस से उनकी बात नहीं हुई, लेकिन अगर कांग्रेस हमसे संपर्क करेगी तो हम गठबंधन के लिए तैयार हैं. शिवपाल यादव का यह बयान ऐसे समय आया है जब कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों से लड़ने का एलान किया है.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में एक सवाल के जवाब में शिवपाल यादव ने कहा, ‘’आगामी लोकसभा चुनाव में हम कांग्रेस से गठबंधन करने को तैयार हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘’अभी हमारी बात तो कांग्रेस से नहीं हुई है, लेकिन जितनी भी सेकुलर पार्टी हैं. जिसमें से एक कांग्रेस भी है. अगर कांग्रेस हमसे गठबंधन के लिए संपर्क करेगी तो हम बिल्कुल तैयार हैं.’’

यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश इकाई के प्रभारी गुलाम नबी आजाद और प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके यूपी की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस यूपी और देश का चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरी शक्ति के साथ अपनी विचारधारा को आगे रखते हुए डटकर लड़ेगी और बीजेपी को हराएगी. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की तैयारी पूरी है. कोई कांग्रेस कार्यकर्ता गठबंधन से निराश नहीं है.

38-38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा-बसपा

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस करके 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया था. कांग्रेस के लिये अमेठी और रायबरेली की सीटें छोड़ी गई हैं, जबकि दो सीटें छोटे दलों के लिये आरक्षित की गई हैं. माना जा रहा है कि दो सीटें निषाद पार्टी और पीस पार्टी के लिए छोड़ी गई हैं. निषाद पार्टी का निषाद बिरादरी में प्रभुत्व माना जाता है वहीं पीस पार्टी का पूर्वांचल की मुस्लिम बिरादरी में असर माना जाता है.

यह भी पढ़ें-

लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे अरविंद केजरीवाल, पिछली बार वाराणसी से मोदी को दी थी चुनौती

यूपी: SP-BSP गठबंधन के बाद बोली कांग्रेस, हम अपने दम पर लड़ेंगे यूपी के सभी 80 सीटों पर चुनाव

राम मंदिर: चुनाव से पहले नहीं तो BJP की जीत मुश्किल, बना तो यूपी की 80 में से 75 सीट जीतेंग- सुब्रमण्यम

गरीब सवर्णों को 10% आरक्षण देने वाला देश का पहला राज्य बना गुजरात, कल से लागू होगा कानून

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
पुणे: प्यार, धोखा और कत्ल! हिंजवड़ी PG में दिल दहला देने वाले मर्डर की कहानी
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget