एक्सप्लोरर

शिवपाल यादव ने जारी की अपनी पार्टी के प्रवक्ताओं की लिस्ट

अखिलेश यादव से अलग होने के बाद शिवपाल यादव इन दिनों अपनी पार्टी को मज़बूत करने में जुटे हैं. इसी महीने उन्होंने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने का एलान किया.

नई दिल्लीः शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी के प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी कर दी है. नौ नेताओं को ये ज़िम्मेदारी दी गई है. ये लोग मीडिया में समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का पक्ष रखेंगे. जिन नौ लोगों को प्रवक्ता बनाया गया है, उनके नाम हैं

1. शारदा प्रताप शुक्ल 2. सैयद शादाब फ़ातिमा 3. दीपक मिश्र 4. नवाब अली अकबर 5. सुधीर सिंह 6. दिलीप यादव 7. अभिषेक सिंह आशू 8. फ़रहत रईस खान 9. अरविंद यादव

शारदा प्रताप शुक्ल और सैयद शादाब फ़ातिमा अखिलेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं. पिछले विधानसभा चुनाव में दोनों का टिकट अखिलेश यादव ने काट दिया था. शिवपाल यादव का समर्थक होने के कारण इन दोनों नेताओं को इसका ख़ामियाज़ा भुगतना पड़ा था. दीपक मिश्र तो शुरू से ही शिवपाल खेमे के रहे हैं. जब शिवपाल समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे, तो दीपक पार्टी के प्रवक्ता थे. अभिषेक सिंह आशू लखनऊ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष रह चुके हैं. फ़रहत रईस खान ने ही पहले समाजवादी सेक्युलर मोर्चा नाम से एक संगठन शुरू किया था.

अखिलेश यादव से अलग होने के बाद शिवपाल यादव इन दिनों अपनी पार्टी को मज़बूत करने में जुटे हैं. इसी महीने उन्होंने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने का एलान किया. फिर उन्होंने मुज़फ़्फ़रनगर में रैली की. काठमांडू जाकर पशुपतिनाथ के दर्शन किए. दर्शन कर लौटे शिवपाल यादव ने यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया. समाजवादी पार्टी में उपेक्षित चल रहे कई बड़े नेता उनके मोर्चे में शामिल हो चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget