एक्सप्लोरर

समाजवादी पार्टी में जो उपेक्षित हैं उन्हें जिम्मेदारी देगा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा: शिवपाल

समाजवादी पार्टी (सपा) में हाशिये पर चल रहे वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने आखिरकार अपनी राह अलग करने के संकेत देते हुए समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के गठन का आज औपचारिक ऐलान कर दिया.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) में हाशिये पर चल रहे वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने आखिरकार अपनी राह अलग करने के संकेत देते हुए समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के गठन का आज औपचारिक ऐलान कर दिया. हालांकि शिवपाल ने इस मोर्चे के वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव मैदान में उतरने की सम्भावनाओं को लेकर अपने पत्ते नहीं खोले. शिवपाल ने कहा," मैंने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का गठन किया है. मैंने दो साल तक इंतजार किया. मैं समाजवादी पार्टी में उपेक्षित महसूस कर रहा हूं. मुझे ना तो पार्टी के कार्यक्रमों की कोई सूचना दी जाती है और ना ही कोई जिम्मेदारी मिलती है." उन्होंने कहा,"मैं सपा में सबसे मिलकर रहना चाहता था, इसीलिये मैंने इतना इंतजार किया. अब हम गांव-गांव, जिले-जिले जाकर मोर्चे को मजबूत करने के लिये काम करेंगे." सीएम योगी आदित्यनाथ ने आखिरकार कर ही दिया शिवपाल यादव का ये काम शिवपाल सिंह आर-पार के मूड में, समाजवादी सेक्युलर मोर्चा को मजबूत करने में जुटे शिवपाल ने कहा,"सपा में अनेक ऐसे कार्यकर्ता हैं, जो उपेक्षित हैं. उन्हें जिम्मेदारी दी जाएगी और उनसे कहा जाएगा कि वे मोर्चा को मजबूती दें. मैं पिछड़े वर्ग के लोगों तथा छोटी पार्टिंयों को भी मोर्चे से जोड़ने की कोशिश करूंगा." समाजवादी पार्टी में जो उपेक्षित हैं उन्हें जिम्मेदारी देगा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा: शिवपाल इस सवाल पर कि क्या उनका मोर्चा आगामी लोकसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगा, उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. यह पूछे जाने पर कि क्या सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव भी मोर्चा का हिस्सा होंगे, पूर्व मंत्री ने कोई सीधा जवाब ना देते हुए कहा,"हम उन्हें उचित सम्मान देंगे और दूसरों से भी ऐसा करने के लिये कहेंगे." अगर बड़ों की बात मानी होती तो दोबारा मुख्यमंत्री बनते अखिलेश: शिवपाल सिंह यादव शिवपाल ने मोर्चे के गठन का ऐलान सपा से निष्कासित राज्यसभा सदस्य अमर सिंह उस बयान के एक दिन बाद किया है, जिसमें उन्होंने शिवपाल और बीजेपी के शीर्ष नेताओं के बीच बैठक तय कराने के बावजूद ऐन वक्त पर शिवपाल के नहीं पहुंचने का दावा किया था. बीजेपी के साथ अपने सम्बन्धों के बारे में शिवपाल ने कहा कि उनके बीजेपी या किसी अन्य दल में शामिल होने की अटकलें लगायी जा रही हैं, मगर इनमें कोई सचाई नहीं है. परिवार के झगड़े ने 2017 में पार्टी को पछाड़ा, अब 2019 से पहले मुलायम-शिवपाल का दर्द छलका बाहर आया मुलायम का दर्द, कहा-आज मेरा कोई सम्मान नहीं करता, शायद मेरे मरने के बाद करेंगे प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को शिवपाल से उनके आवास पर मुलाकात की थी, लेकिन दोनों नेताओं ने इसे व्यक्तिगत बताया था. समाजवादी पार्टी में जो उपेक्षित हैं उन्हें जिम्मेदारी देगा समाजवादी सेक्युलर मोर्चा: शिवपाल फाइल फोटो गौरतलब है कि सितम्बर 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उस वक्त सपा मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर शिवपाल को नियुक्त कर दिया था. उसके बाद से ही अखिलेश और शिवपाल के बीच तल्खी पैदा हो गयी थी. अखिलेश ने अपने मंत्रिमण्डल से शिवपाल समर्थक कई मंत्रियों को बर्खास्त कर दिया था. उसके बाद एक जनवरी 2017 को सपा के अध्यक्ष पद पर अखिलेश की ताजपोशी के दिन ही शिवपाल को पार्टी प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था. उसके बाद से शिवपाल पार्टी में हाशिये पर आ गये.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ghaziabad News: कार के अंदर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की लाश, दम घुटने से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
गाजियाबाद: कार के अंदर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की लाश, दम घुटने से मौत की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Champat Rai News: अब चंपत राय की बारी! ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन को लेकर SIT करेगी पूछताछ
अब चंपत राय की बारी! ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन को लेकर SIT करेगी पूछताछ
क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
क्या दतिया सीट से नरोत्तम मिश्रा होंगे BJP के उम्मीदवार? कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ऐसा जवाब
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'

वीडियोज

Bollywood News: रूढ़िवादी या रियलिटी? फिल्म 'Toxic' में महिलाओं के चित्रण पर इंटरनेट पर छिड़ी जंग। (02-07-2026)
Super Subbu Review: बिना अश्लीलता के देती है जरूरी Sex Education
पति ब्रह्मचारी :😱Suraj का गॉडफादर अवतार, Isha की किडनैपिंग के पीछे छुपा है घर का बड़ा राज #sbs
Shri Ram से मर्यादा, Mahadev से संतुलन सीखिए' - Ashutosh Rana
India-Japan के बीच कई बड़ी Deal, PM मोदी ने किया बड़ा ऐलान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी सलामी में नहीं शामिल होंगे ईरान के सुप्रीम लीडर मोइजतबा, जानें वजह
अयातुल्ला खामनेई की आखिरी सलामी में नहीं शामिल होंगे ईरान के सुप्रीम लीडर मोइजतबा, जानें वजह
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
ममता बनर्जी की पार्टी में सेंध लगाने की तैयारी में BJP की सहयोगी दल, 'हमारे संपर्क में TMC के...'
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी; क्या MI से होंगे अलग?
हार्दिक पांड्या का CSK से जुड़ने का सच आया सामने, फ्रेंचाइजी ने ट्रेड पर तोड़ी चुप्पी
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
Ketan Agarwal Murder Case: क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
क्राइम सीन पर 'रिहर्सल' के बाद फंसा पेंच, बयानों में उलझे आरोपी, सिया ने पुलिस को क्या बताया?
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
CBSE ने जारी किया नया पेरेंटिंग कैलेंडर, जानिए 2026-27 सत्र में क्या-क्या बदलेगा
Embed widget