एक्सप्लोरर

इलाहाबाद: शिक्षामित्रों ने 6वें दिन भी भरी हुंकार, महिला प्रदर्शनकारी भी हुईं शामिल

शिक्षामित्रों का कहना है कि योगी सरकार को उनके बारे में कोई ठोस फैसला लेना चाहिए. सोमवार को इलाहाबाद में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला शिक्षामित्र भी शामिल हुईं.

इलाहाबाद: यूपी में शिक्षामित्रों का आंदोलन आज लगातार छठवें दिन भी जारी है. आंदोलन के छठवें दिन आज इलाहाबाद के एक हजार से ज़्यादा शिक्षामित्रों ने सर्व शिक्षा अभियान के दफ्तर पर प्रदर्शन किया और केंद्र की मोदी और यूपी की योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारी शिक्षामित्रों ने सरकार से अपने समायोजन और सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल किये जाने की मांग की.

बड़ी संख्या में महिला शिक्षामित्र भी हुईं शामिल

शिक्षामित्रों का कहना है कि योगी सरकार को उनके बारे में कोई ठोस फैसला लेना चाहिए. सोमवार को इलाहाबाद में हुए प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला शिक्षामित्र भी शामिल हुईं. प्रदर्शनकारियों ने धमकी दी है कि अगर सरकार ने जल्द ही अध्यादेश लाकर उनका समायोजन नहीं किया तो वह लोग सूबे के सभी प्राइमरी स्कूलों में तालाबंदी करेंगे और किसी भी स्कूल को खुलने नहीं देंगे.

26 जुलाई से लगातार आंदोलन कर रहे हैं यूपी के शिक्षामित्र

गौरतलब है कि 25 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के अगले दिन से ही यूपी के शिक्षामित्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं. इलाहाबाद के शिक्षामित्र तो अपनी मांगों को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के घर का घेराव भी कर चुके हैं.

लोगों ने भी शुरू कर दिया था विरोध

हालांकि इलाहाबाद के शिक्षामित्रों ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के दिन उसका स्वागत करते हुए जश्न भी मनाया था, लेकिन बाद में दूसरे शहरों में प्रदर्शन होने पर यहां के लोगों ने भी विरोध शुरू कर दिया था. शिक्षामित्रों की मांग है कि सरकार अध्यादेश लाकर उनका समायोजन कराए ताकि उनकी नौकरी बची रह सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से गिरा पारा, सेब के बागानों को नुकसान
कश्मीर में बारिश और बर्फबारी से गिरा पारा, सेब के बागानों को नुकसान
बांग्लादेश से भी खराब भारत की आर्थिक हालत? कांग्रेस MP मनोज कुमार का बड़ा दावा
बांग्लादेश से भी खराब भारत की आर्थिक हालत? कांग्रेस MP मनोज कुमार का बड़ा दावा
श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल
श्रावस्ती: DJ के शोर में नहीं पारंपरिक ढोल संग होगा दुर्गा विसर्जन, समिति ने की पहल
भगवंत मान और बाजवा की सीट पर SIR बिगाड़ेगा खेल? चुनाव से पहले बदले समीकरण
भगवंत मान और बाजवा की सीट पर SIR बिगाड़ेगा खेल? चुनाव से पहले बदले समीकरण

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहा हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
दिव्या मित्तल ने किया राजनीतिक दल का ऐलान,दिए 3 वचन, कहा- हमारे पास फंड्स...
Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Embed widget