एक्सप्लोरर

सीनियर आईएएस अफ़सर राज प्रताप सिंह ने वीआरएस लिया, योगी ने सभी डीएम की मीटिंग बुलाई

यूपी के सीनियर आईएएस अफसर राज प्रताप सिंह ने वीआरएस ले लिया है. स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का उनका आवेदन मंज़ूर कर लिया गया है. केन्द्र सरकार ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है.

लखनऊ: यूपी के सीनियर आईएएस अफसर राज प्रताप सिंह ने वीआरएस ले लिया है. स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति का उनका आवेदन मंज़ूर कर लिया गया है. केन्द्र सरकार ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है. उन्हें विद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष बनाया जा रहा है. योगी सरकार ने उन्हें नई ज़िम्मेदारी देने का आदेश भी जारी कर दिया है. 1983 बैच के आईएएस अधिकारी सीएम योगी आदित्यनाथ की पसंद के माने जाते हैं. मायावती के ज़माने में वे उनके सचिव थे. राज प्रताप प्रधान मंत्री कार्यालय में भी काम कर चुके हैं. उन दिनों अटल बिहारी वाजपेयी देश के पीएम थे. वीआरएस लेने से पहले वे कई खनन और बेसिक शिक्षा जैसे बड़े विभागों के अपर मुख्य सचिव थे. राज प्रताप सिंह इसी जुलाई महीने में रिटायर होने वाले थे. 1984 बैच के आईएएस अधिकारी अनूप चंद्र पांडे ने शनिवार को चीफ़ सेक्रेटरी का काम संभाल लिया. उनके चार्ज लेने के बाद कई सीनियर आईएएस अफ़सरों के तबादले होने वाले हैं. समझा जाता है कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए उन्हें हरी झंडी दे दी है. पांडे से सीनियर आईएएस अधिकारियों को अब सचिवालय से बाहर तैनात किया जायेगा. यूपी में ऐसी परंपरा रही है. ऐसे में 1982 और 1983 बैच के आईएएस अफ़सरों को नई जगहों पर तैनात किया जाएगा. चंद्रप्रकाश और संजीव सरण के अब जल्द तबादला होंगे. रविवार को योगी ने सभी 75 जिलों के डीएम की लखनऊ में बैठक बुलाई है. मुख्य मंत्री बनने के बाद योगी ने पहली बार सभी डीएम को एक साथ बुलाया है. समझा जाता है कि इस मीटिंग के बाद कुछ जिलों के कलेक्टर भी बदले जा सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
महाराष्ट्र: मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस को मिलेगी स्पेशल ट्रेनिंग
‘हमारा CM कैसा हो…’, गहलोत ने रोका नारा तो BJP ने घेरा, पूछ दिया ये सवाल
‘हमारा CM कैसा हो…’, गहलोत ने रोका नारा तो BJP ने घेरा, पूछ दिया ये सवाल
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस
यूपी स्टार्टअप नीति-2026 को छह प्रमुख स्तंभ पर रफ्तार, वैश्विक पहचान पर फोकस

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Embed widget